कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से उबरने के बाद निधन, रणदीप सुरजेवाला बोले- अलविदा मेरे दोस्त, चमकते रहो

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से उबरने के बाद निधन, रणदीप सुरजेवाला बोले- अलविदा मेरे दोस्त, चमकते रहो

नई दिल्ली, 16 मई: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव का कोरोना वायरस से उबरने के बाद निधन हो गया है। रविवार (16 मई) को राजीव सातव ने सुबह 5 बजे पुणे के अस्पताल में आखिरी सांसे लीं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद राजीव सातव को एक नया वायरल संक्रमण साइटोमेगालोवायरस हो गया था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। 4 दिन पहले राजीव सातव की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले राजीव सातव 22 अप्रैल 2021 को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनका पुणे के जहांगीर अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह वेंटिलेटर पर थे। राजीव सातव कोरोना संक्रमण के बाद धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे लेकिन साइटोमेगालोवायरस से संक्रमित होने के बाद उनका स्वास्थ्य दोबारा खराब हो गया था। पिछले एक हफ्ते से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Corona का कहर जारी, Congress सांसद Rajeev Satav का निधन | वनइंडिया हिंदी
    Rajeev Satav

    पुणे के जहांगीर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने कहा कि कांग्रेस सांसद राजीव सातव का निधन 16 मई को हुआ। राजीव सातव ने लंबी बीमारी के बाद मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ निमोनिया के कारण दम तोड़ दिया है।

    राजीव सातव के निधन पर बोले कांग्रेस प्रवक्ता- अलविदा मेरे दोस्त

    राजीव सातव के निधन से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को बड़ा झटका लगा है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है, ''निशब्द! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज...। राजीव सातव की सादगी, बेबाक मुस्कराहट, जमीनी जुड़ाव, नेत्रत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आएंगी। अलविदा मेरे दोस्त! जहां रहो, चमकते रहो !!!''

    कांग्रेस पार्टी ने भी जताया दुख

    कांग्रेस ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी राजीव सातव के निधन पर शोक प्रकट किया है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''राज्यसभा सांसद राजीव सातव के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। देश और पार्टी के प्रति उनके अटूट समर्पण को शुद्ध सादगी के साथ हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। वे चिरशांति को प्राप्त हों।''

    जानिए राजीव सातव के बारे में?

    राजीव सातव कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे। वर्तमान में राजीव सातव महाराष्ट्र से राज्यसभा के सांसद थे। राजीव सातव इससे पहले लोकसभा सांसद थे। 2014 के लोकसभा चुनावों में राजीव सातव महाराष्ट्र के हिंगोली से निर्वाचित हुए थे। राजीव सातव इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और गुजरात कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+