राहुल का सरकार पर हमला- 'वैक्सीन नहीं, सबसे कम जीडीपी ग्रोथ, मौत के आंकड़े तोड़ रहे रिकॉर्ड'
नई दिल्ली, 23 मई: कोरोना महामारी से जूझते हुए देश को एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। हाल ही में महामारी की दूसरी लहर ने हालात को और ज्यादा बिगाड़ दिया, जहां रोजाना के केस की संख्या 4 लाख के पार चली गई। वैसे अब नए केसों पर लगाम लग गई है, लेकिन मौत का आंकड़ा 4000 के पार रहता है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा, जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने एक डेटा शेयर किया है, जिसमें एशिया की जीडीपी और कोरोना से मौत का आंकड़ा है। लिस्ट में 2020 में भारत की जीडीपी ग्रोथ माइनस 8 प्रतिशत बताई गई, जबकि कोविड डेथ एक मिलियन की आबादी पर 212 है। इसी वजह से भारत लिस्ट में सबसे नीचे है। उन्होंने लिखा- वैक्सीन नहीं, सबसे कम जीडीपी ग्रोथ, सबसे ज्यादा कोविड से मौतें, क्या भारत सरकार इस पर रिस्पांस करेगी। अंत में उन्होंने पीएम के भावुक होने और पीएम केयर्स पर तंज कसते हुए लिखा कि पीएम क्राई (PMCries)।
Recommended Video
मगरमच्छ से की तुलना
हाल ही में एक बैठक के दौरान पीएम मोदी कोरोना से हो रही मौतों को लेकर भावुक हो गए थे। जिस पर विपक्ष ने उनके आंसुओं को दिखावटी बताया था। इस पर राहुल ने लिखा कि मगरमच्छ निर्दोष है। वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस महामारी है। वैक्सीन की कमी तो है ही, इस नयी महामारी की दवा की भी भारी कमी है। इससे जूझने के लिए PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications