राहुल गांधी क्यों चाहते हैं मोदी उन पर और करें निजी हमले?

बेंगलुरु। कर्नाटक में आज शाम विधानसभा चुनाव का प्रचार थम जाएगा। इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंसकर बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने राहुल गांधी से पीएम द्वारा उन पर किए गए निजी हमलों को लेकर सवाल पूछा तो राहुल गांधी ने पत्रकारों से ही पूछा लिया कि क्या आपको इस तरह की भाषा पसंद है। क्या आप ऐसे बयान पसंद करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी के अंदर गुस्सा है। वह सिर्फ मुझसे ही नहीं, सबसे गुस्सा हैं। वह मुझे खतरे के रुप में देखते हैं।

rahul

राहुल गांधी ने कहा कि, अगर पीएम मोदी को मुझ पर निजी हमले करने से खुशी मिलती है तो वह और निजी हमलें करें। प्रधानमंत्री ने मुझ पर लेकर जिस तरह के निजी हमले किए क्या वह एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा देती है? मैंने उनसे सवाल पूछे, जवाब में उन्होंने निजी वार किए। यह कौन से स्तर की राजनीति है?'

वहीं पीएम मोदी द्वारा एक रैली के दौरान उनकी मां को लेकर किए गए बयान पर वह भावुक हो गए। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की उस टिप्पणी पर भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल बिना कागज के 15 मिनट तक अपनी सरकार की उपलब्धियां पढ़कर दिखाएं, इसके लिए वह अपनी मां की भाषा(इटेलियन) भी बोल सकते हैं। इस पर जवाब देते हुए राहुल ने कहा, 'मेरी मां इटैलियन हैं, लेकिन उन्होंने जिंदगी का बड़ा हिस्सा भारत में गुजारा है। वो कई भारतीयों से ज्यादा भारतीय हैं। मेरी मां ने देश के लिए बहुत कुछ त्याग किया है और काफी कुछ सहा भी है। अगर पीएम मोदी को मेरे ऊपर ऐसे कमेंट करने से खुशी मिलती है, तो वो करते रहें।'

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के रण में राहुल का आखिरी दांव, कहा- बीजेपी में गंभीरता की कमी, हम जीतेंगे

खुद के पीएम बनने के सवाल को राहुल गांधी ने कई बार टाल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुद्दों को भटका रहे हैं। उन्होंने कहा, 'एक राजनीतिक पार्टी का नेतृत्तवकर्ता होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि मैं विभिन्न मतों को माननेवाले स्थानों पर जाऊं। मुझे जहां से भी बुलाया जाता है मैं जाता हूं। बीजेपी हिंदुत्व का मतलब नहीं समझती। उनके लिए हिंदुत्व चुनावी राजनीति की रणनीति भर है। हमारे देश में अलग धर्म माननेवाले लोग हैं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।

ये भी पढ़ें- जिंदगी से लड़ रहे अबु बकर को चाहिये आपकी मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+