Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को मिल सकती है एक और बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने पीएसी (लोक लेखा समिति) के अध्यक्ष पद के लिए अधीर रंजन चौधरी के नाम का प्रस्ताव दिया है। अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। पीएसी संसद के कुछ चुने हुए सदस्यों वाली समिति है जो भारत सरकार के खर्चों की ऑडिटिंग करती है। इसके पहले, मल्लिकार्जुन खड़गे पीएसी के चेयरमैन थे लेकिन अब वे लोकसभा के सदस्य नहीं हैं।

Congress proposed Adhir Ranjan Chowdhury as Chairman of PAC

पीएसी में अधिकतम 22 सदस्य होते हैं जिनमें से 15 लोकसभा से और 7 राज्यसभा से सदस्य होते हैं। निचले सदन में संख्या के आधार पर, कांग्रेस गठबंधन से दो सदस्यों के चुने जाने की संभावना है। डीएमके दूसरी पार्टी है जो जिसका एक सदस्य चुना जा सकता है। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से चुने गए अधीर रंजन चौधरी को कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया है।

अधीर रंजन चौधरी ने कर्नाटक के सियासी संकट पर लोकसभा में बीजेपी को घेरा और कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कर्नाटक में सरकार गिराने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है, कर्नाटक के सियासी संकट के पीछे बीजेपी के नेताओं का ही हाथ है। कांग्रेस सांसद ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज आपके पास 303 सांसद हैं लेकिन फिर भी आपका पेट नहीं भरा है, आपका पेट और कश्मीरी गेट बराबर हो गया है।

कर्नाटक का मुद्दा संसद में गरमाया

कर्नाटक के मुद्दे पर अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खरीद-फरोख्त की ये राजनीति बंद होनी चाहिए। कर्नाटक के सियासी संकट को लेकर मंगलवार को सदन में जोरदार हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस सदस्यों ने सदन से वॉक आउट किया, जबकि इसी मुद्दे पर हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+