PNB Scam पर फिर बोली कांग्रेस, पूछा- चौकीदार भागीदार तो नहीं?
नई दिल्ली। 'इस सरकार में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरन्स अब 'भ्रष्टाचार पर जवाबदेही में जीरो टॉलरन्स' बन चुका है।' यह बात कांग्रेस विधायक और प्रवक्ता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हो सकता है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भी घोटाले पर बोलने के लिए सामने आएँ। सरकार ज़बानी जमा ख़र्च करने की बजाय घोटाले से जुड़े सारे कागज सामने क्यों नहीं रखती? क्या चौकीदार भागीदार तो नहीं? सूरजेवाला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश को जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी चिंता ये है कि मोदी सरकार के सामने एक के बाद एक लोग घोटाले करके भाग रहे हैं, लेकिन सरकार चुप है।

सूरजेवाला ने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी चिंता ये है कि मोदी सरकार के सामने एक के बाद एक लोग घोटाले करके भाग रहे हैं, लेकिन सरकार चुप है। इस दौरान कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी के बैठक की चर्चा करते हुए सूरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कृषि संकट और युवाओं में बेरोज़गारी के चलते बेचैनी को दूर करने के लिए चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। कमेटी ने निर्णय लिया कि कांग्रेस का अधिवेशन दिल्ली में होगा।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के सामने मौजूद कठिन चुनौतियों पर भी कमेटी के सदस्यों से चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications