आम बजट पर बोले राहुल गांधी- शुक्र है सिर्फ एक साल ही बचा है...

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2018 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। केंद्र सरकार के बजट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि चार साल बीत चुके हैं बावजूद इसके किसानों को उचित मूल्य देने का वादा किया जा रहा है। चार साल हो गए, लोकलुभावन योजनाएं लाए लेकिन मैचिंग बजट नहीं है। चार साल हो गए लेकिन युवाओं के लिए कोई नौकरी नहीं है। शुक्र है कि अब केवल एक साल ही शेष रह गए हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना

राहुल गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना

अरुण जेटली के आम बजट की जहां सत्ता पक्ष लगातार तारीफ कर रहा है, बजट को आम लोगों के अनुरूप बताया है वहीं विपक्षी पार्टियों ने बजट पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके बजट पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि चार साल बीत चुके हैं बावजूद इसके किसानों को उचित मूल्य देने का वादा किया जा रहा है। चार साल हो गए, लोकलुभावन योजनाएं लाए लेकिन मैचिंग बजट नहीं है। चार साल हो गए लेकिन युवाओं के लिए कोई नौकरी नहीं है। शुक्र है कि अब केवल एक साल ही शेष रह गए हैं।

बजट पर विपक्ष ने उठाए सवाल

बजट पर विपक्ष ने उठाए सवाल

राहुल गांधी की तरह ही आम बजट पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गरीब-किसान-मजदूर को निराशा; बेरोजगार युवाओं को हताशा; कारोबारियों, महिलाओं, नौकरीपेशा और आम लोगों के मुंह पर तमाचा। ये जनता की परेशानियों की अनदेखी करने वाली अहंकारी सरकार का विनाशकारी बजट है। आख़री बजट में भी भाजपा ने दिखा दिया कि वो केवल अमीरों की हिमायती है. अब जनता जवाब देगी।'

बजट को लेकर लालू यादव का ट्वीट

बजट को लेकर लालू यादव का ट्वीट

चारा घोटाले के आरोप में सलाखों के पीछे मौजूद राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि- 'किसानों को छला जा रहा है। जवाब दो! किसानों का क़र्ज़ा माफ़ क्यों नहीं किया? कृषकों की आय को 2022 तक दुगुना कैसे किया जाएगा? इसका रोड मैप क्या है? सिर्फ़ हवाई बातों और मुँह ज़ुबानी ख़र्च से आय दुगुनी हो जायेगी क्या? किसानों की आत्महत्या क्यों नहीं रूक रही?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+