राहुल का बड़ा आरोप- राफेल की फाइलों में PM-PMO का नाम, कार्रवाई हो

Recommended Video

      Rafale Deal : PM Modi पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर कार्रवाई हो | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। राफेल डील पर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कहा कि केवल एक नई लाइन निकली है 'गायब हो गया'। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार गायब हो गया, किसानों को सही दाम, डोकलाम गायब हो गया, जीएसटी से फायदा गायब हो गया, अब राफेल की फाइलें भी गायब हो गईं। राहुल गांधी ने एक बार राफेल को लेकर पीएम मोदी पर बड़े आरोप लगाए।

      30 हजार करोड़ का घोटाला करने पर कोई जांच नहीं?- राहुल गांधी

      30 हजार करोड़ का घोटाला करने पर कोई जांच नहीं?- राहुल गांधी

      राहुल गांधी ने कहा कि अब मीडिया की जांच करने की बात हो रही है, लेकिन जिसने 30 हजार करोड़ का घोटाला किया है उसपर कोई जांच नहीं हो रही है। चीजों को तोड़-मरोड़कर नरेंद्र मोदी का बचाव किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ चौकीदार को बचाना है।

      'कागज गायब हुए हैं तो इसका मतलब ये है कि उन कागजों में सच्चाई है'

      राहुल गांधी ने कहा कि कागज गायब हुए हैं तो इसका मतलब ये है कि उन कागजों में सच्चाई है। उन्होंने कहा, इनमें साफ लिखा है कि नरेंद्र मोदी सौदेबाजी कर रहे थे और अब ये बात हर कोई कह रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील में नरेंद्र मोदी ने बाईपास सर्जरी की है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस सरकार के शासन में रोजगार-किसानों के मुद्दे के साथ अब राफेल डील की फाइलें भी गायब हो गई हैं।

      प्रधानमंत्री मोदी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए - राहुल

      प्रधानमंत्री मोदी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए - राहुल

      राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार का काम सबकुछ गायब करना है। उन्होंने कहा कि जिनका नाम कागजों में है उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही है। राहुल गांधी ने राफेल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा किआपको जिसके खिलाफ कार्रवाई करनी है कीजिए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने सीबीआई डायरेक्टर को हटाया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई थी। उन्होंने अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिए।

      राफेल डील में प्रधानमंत्री ने ही देरी की- राहुल गांधी

      कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, राफेल डील में प्रधानमंत्री ने ही देरी की और उनको खुद इसकी जांच करवानी चाहिए। इसके बाद जल्द सबकुछ सामने आएगा कि सारा पैसा कहां गया। राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी को लगता है वे निर्दोष हैं तो फिर जांच करवाने दीजिए। हमारी जेपीसी जांच की मांग को स्वीकार क्यों नहीं किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की फाइल में लिखा है कि प्रधानमंत्री ही डील कर रहे हैं तो उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+