नोटबंदी गलती नहीं थी, जनता के उपर आक्रमण था: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नोटबंदी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संवाददाता सम्मेलन में नोटबंदी पर बात करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि , पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म कर देगी, कालाधन वापास आ जाएगा। आज नोटबंदी पर सरकार की रिपोर्ट आई है। जिसे दावा किया गया है कि , पूरा पैसा वापस आ गया है। लेकिन इस नोटबंदी का कोई नतीजा नहीं निकला। पीएम मोदी जनता को जवाब दें।

राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी के दौरान पीएम ने घोषणा की थी कि कालाधन, टेरर फंडिंग और जाली नोट की समस्या का अंत हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। राहुल ने कहा, 'मैं हिंदुस्तान के युवाओं, छोटे व्यवसायियों को बताना चाहता हूं कि पीएम ने नोटबंदी क्यों की। उनके सबसे बड़े 15-20 उद्योगपतियों के पास नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स थे। नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का पैसा लेकर सीधा हिंदुस्तान के सबसे बड़े क्रोनी कैपटलिस्ट की जेब में डाला।'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी गलती से नहीं की। उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया। हिंदुस्तान के उन उद्योगपतियों जिन्होंने उन्हें मार्केटिंग के लिए पैसा दिया, उनको फायदा पहुंचाने के लिए किया। अरुण जेटली और पीएम मोदी ने मिलकर देश की इकॉनमी को बर्बाद कर दिया।'
राफेल मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कई सवाल उठाए। राहुल ने कहा कि ,पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए राफेल डील को बदला। राफेल डील पर संयुक्त संसदीय कमेटी बनाने की मांग पर कोई जवाब नहीं मिला, लेकिन जेटली जी ब्लॉग पर ब्लॉग लिख रहे हैं। अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी जी के बीच क्या डील है ये बताया जाए।
राहुल गांधी ने कहा कि अरुण जेटली जी के सवाल को मैं स्वीकार करता हू्ं, मैंने जेटली जी को एक ऑप्शन दिया, आप ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी बैठकार सवाल पूछिए। सबको पता चल जाएगा कि राफेल डील में क्या हुआ। जेटली जी ने जीपीसी के बारे में कुछ नहीं बोला। मुझे लगता है कि जेटली जी फंस गए है। क्योंकि फैसला तो मोदी जी को लेना है। वो सोच नहीं पा रहे हैं कि क्या जवाब दें। शायद उन्होंने मोदी जी से पूछे बिना ही मुझसे सवाल पूछ लिए थे?
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications