राहुल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- PM केंद्रीय सेवाओं में RSS की पसंद के अधिकारी लाना चाहते हैं

नई दिल्ली। यूपीएससी रैंक की बजाय फाउंडेशन कोर्स में नंबरों के आधार पर कैडर आवंटित किए जाने की मोदी सरकार की योजना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मेरिट लिस्ट से छेड़छाड़ कर केंद्रीय सेवाओं में आरएसएस की पसंद के अधिकारियों को भर्ती करना चाहते हैं। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए छात्रों से कहा आपका भविष्य खतरे में है।

rahul

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, छात्रों, खड़े हो जाओ, 'आपका भविष्य खतरे में है। आरएसएस वो चाहता है जिस पर जिस पर आपका अधिकार है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया इस पत्र से यह खुलासा होता है कि प्रधानमंत्री (यूपीएससी) परीक्षा की रैकिंग की बजाय मेरिट में छेड़छाड़ करके केंद्रीय सेवाओं में आरएसएस की पसंद के अधिकारियों की नियुक्ति करना चाहते हैं।'

आपको बता दें कि राहुल गांधी का यह ट्वीट प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से 17 मई को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) लिखे एक पत्र के बाद आया है। इस पत्र में PMO ने यूपीएससी को फाउंडेशन कोर्स के नंबरों के आधार पर चयनित आवेदकों को कैडर देने का सुझाव दिया है।

राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। दरअसल आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अलग-अलग राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को कर्नाटक में मिली 'राजनीतिक विजय' की बधाई दी। हाल ही कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा बीजेपी को दी गई पटखनी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखन को मिला।

कर्नाटक परिणामों के बाद राहुल गांधी की कार्यकर्ताओं के साथ यह पहली मुलाकात है। मिलने आए कार्यकर्ताओं ने राहुल को बधाई दी। फिर अपने संबंधित राज्यों के मुद्दे उनके सामने रखे। आपको बता दें कि राहुल गांधी सप्ताह में एक दिन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+