मध्य प्रदेश कांग्रेस से नाराज हैं राहुल गांधी, 'खास शख्स' के जरिए भिजवाया यह संदेश
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई से नाराज चल रहे हैं। दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में चर्चा आम गई है। समाचार चैनल न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी को राज्य के बारे में जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक पार्टी राज्य में सही और बड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है। इस बात को लेकर कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई में भी चर्चा है।

राहुल नाराज हैं
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का यह कहना है कि वो इस पर ध्यान दे रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की आईटी सेल की कोआर्डिनेटर और राहुल की करीबी दिव्या स्पंदना बीते दिनों भोपल दौरे पर गई थीं। इस दौरान राहुल ने दिव्या के माध्यम से संदेश भिजवाया था। संदेश यह भिजवाया गया कि राहुल नाराज हैं।

जो भाजपा चाहती है वो कर रही है कांग्रेस!
राहुल मध्य प्रदेश की कांग्रेस का प्रदर्शन से खुश नहीं है। दिव्या ने कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई मुद्दों को उठाने में सफल नहीं है। कांग्रेस हाईकमान को जो रिपोर्ट दी गई है उसके अनुसार पार्टी, भाजपा की रणनीतियों का सोच समझ कर जवाब नहीं दे रही है।भाजपा रणनीति बनाती है और कांग्रेस उसी में फंसकर काम कर रही है, जो भाजपा चाहती है।

बड़ा आंदोलन खड़ा करने में असफल रही
रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस की प्रदेश इकाई अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि वो इस बात से सहमत है और आगे से इस का ध्यान ऱखा जाएगा। बता दें कि लगातार 14 साल से राज्य की सत्ता से बाहर रहने के बाद कोई बड़ा आंदोलन खड़ा करने में असफल रही है।












Click it and Unblock the Notifications