राहुल गांधी ने पार्टी में किया बड़ा बदलाव, कांग्रेस वर्किंग कमेटी भंग
नई दिल्ली। कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में यह पहला बड़ा बदलाव है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी को भंग कर दिया गया है। पूर्व सांसद और कांग्रेस के महासचिव जनार्दन द्विवेदी की दस्तखत से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार में कहा गया है कि राहुल गांधी ने आगामी पूर्ण अधिवेशन के लिए संचालन समिति का गठन किया है। संचालन समिति, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह काम करेगी।

इस संचालन समिति में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, एक एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, बीके हरि प्रसाद,सीपी जोशी, दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, आर पीएन सिंह, कर्ण सिंह, रणदीप सिंह सूरजेवाला, आनंद शर्मा, आशा कुमाररी,मुकुल वासनिक जनार्दन द्विवेदी, केसी वेणुगोपाल,अविनाश पांडे, पीसी चाको, मोहन प्रकाश, कमल नाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई अन्य नेताओं का नाम शामिल है।
संचालन समिति की पहली बैठक कल कांग्रेस के दिल्ली स्थित दफ्तर में शाम 4 बजे होगी। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के पूर्ण अधिवेशन के संबंध में चर्चा करेगी। बता दें कि राहुल के पद संभालने के बाद यह पहल बड़ा बदलाव है।।












Click it and Unblock the Notifications