'मिशन शक्ति' के लिए राहुल ने DRDO को दी बधाई , पीएम मोदी के संबोधन पर कसा तंज

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत द्वारा दर्ज की गई उपलब्धि की जानकारी दी। पीएम मोदी ने देशवासियों को महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के नाम पर दर्ज करा दिया है। डीआरडीओ की इस उपलब्धि पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इस विषय पर किए गए संबोधन पर भी तंज कसा है।

congress president Rahul Gandhi congratulates DRDO for Mission shakti
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, शाबाश! DRDO, आपके काम पर बेहद गर्व है। वहीं पीएम पर तंज कसते हुए राहुल ने लिखा कि, मैं पीएम को विश्व रंगमंच दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

वहीं 'मिशन शक्ति' को लेकर जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भारत ने आज एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत में आज अपना नाम 'स्पेस पावर' के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ये दर्जा प्राप्त था, अब भारत को भी यह उपलब्धि हासिल की है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर LEO (Low Earth Orbit ) में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट द्वारा मार गिराया गया है। 3 मिनट में ही सफलतापूर्वक ये ऑपरेशन पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) द्वारा मार गिराया गया है।

उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति एक अत्यंत ऑपरेशन था जिसमें उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी, वैज्ञानिकों द्वारा सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य प्राप्त कर लिए गये हैं। सभी भारतीयों के लिए ये गर्व की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+