अध्यक्ष पद संभालने के बाद खड़गे ने BJP पर बोला हमला, जानिए उनके भाषण की बड़ी बातें
मल्लिकार्जुन खड़गे आधिकारिक तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं। AICC मुख्यालय दिल्ली में चुनाव अधिकारी मधूसदन मिस्त्री ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि आज मेरे लिए भावुक क्षण है। आज एक कार्यकर्ता, मजदूर का बेटा कांग्रेस का अध्यक्ष बना है। इसके लिए कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद। खड़गे ने कहा कि मैंने कांग्रेस के साथ अपनी पारी की शुरुआत कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर शुरू की थी। उसे आज आपने इस मुकाम पर पहुंचाया है।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि जिस महान राजनीतिक दल का नेतृत्व गांधी जी, नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, इंदिरा गांधी जी और राजीव जी ने किया हो, उस पार्टी को संभालना हमारे लिए गर्व की बात है। डॉक्टर अंबेडकर ने इस देश के संविधान को बनाने में योगदान दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया है। ऐसे में मैं संविधान के लिए भी लड़ाई लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए मैं अपनी पूरी मेहनत के साथ कार्य करूंगा। लेकिन आप लोगों को भी इसमें सहयोग देना होगा।
खड़गे ने इस दौरान सोनिया गांधी का आभार जताया। सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए खड़गे ने कहा कि 1998 की जनवरी की जनसभा में जब आप ने कहा था कि मैं कर्नाटक से अपनी राजनीति की भिक्षा ले रही हूं। तब से ही आप लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया जी हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलती रहीं। उन्होंने राजनीति में जो मिशाल पेश की है, वह सबके लिए संभव नहीं है। उनके नेतृत्व में दो बार कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनी।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए सोनिया गांधी ने एक से बढ़कर एक काम किया। उनके नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण कानून, सूचना का अधिकार अधिनियम जैसे कानून बने। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा जैसी योजनाओं को लाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने मनमोहन सरकार के कार्यों योगदान का भी जिक्र किया।
खड़गे ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह दौर मुश्किल है। लेकिन मैं भी काम करूंगा। उन्होंने कहा कि किसने सोचा होगा कि देश में एक दौर ऐसा आएगा, जब देश में झूठ का बोलबाला होगा। लेकिन आप ध्यान रखिए कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा आप सब संविधान बचाना चाहते हैं। आइए हम साथ चले।
खड़गे ने कहा कि आजादी के पहले से ही कांग्रेस हमारे देश का नेतृत्व कर रही है। हमारे नेताओं के त्याग के बावजूद आज कुछ मतदाता कांग्रेस से रूठ गए। उन्होंने कहा कि उन्हीं कमियों को दूर करने के लिए आज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वह हर वर्ग के लोगों से मिल भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा एचीवमेंट है। उन्होंने कहा कि देस में आज एक नई ऊर्जा भी पैदा हो रही है।
खड़गे ने कहा कि मैं नीचे से काम करते हुए आया हूं। मैंने हर वक्त मुश्किल का सामना किया। हमने कई तरह के उतार-चढ़ाव भी देखें। ऐसे में मैं सब तरह के अनुभवों से वाकिफ हूं। इसलिए मैं कह रहा हूं कि हम सब साथ मिलकर काम करेंगे और कांग्रेस को आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि इस देश में करोड़ो युवा देश में शांति देखना चाहते हैं। मैं उनके साथ मिलकर काम करूंगा। उदयपुर के 9 संकल्पों पर हमने तय किया था कि 50 प्रतिशत सीट युवाओं के लिए आरक्षित रहेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए और आगामी चुनावों को देखते हुए AICC मैनेजमेंट डिपार्टमेंट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में जल्द ही पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बनेगी। इसके अलावा सभी वर्गों के लिए भी कमेटी का गठन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा और rss पर भी हमला बोला। उन्होंने इस सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। ऐसे में यह कैसा न्यू इंडिया है?
खड़गे ने कहा कि न्यू इंडिया में महंगाई बढ़ रही है। रुपया गिर रहा है लेकिन सरकार सो रही है। जबकि ईडी और सीबीआई दमनकारी नीति के लिए लगातार काम कर रही है। इस न्यू इंडिया में सच को झूठ और झूठ को सच बोला जा रहा है। यहां खोडसे को हीरो माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस न्यू इंडिया की गांधी ने कल्पना नहीं की थी। ऐसे में हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे और इसके खिलाफ लड़ते रहेंगे। खड़गे ने कहा कि लोगों में नफरत फैलाने वालों को हम हरा के रहेंगे।
ये भी पढ़ें- CWC के सभी सदस्यों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष बनाएंगे नई कमेटी












Click it and Unblock the Notifications