CWC के सभी सदस्यों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष बनाएंगे नई कमेटी
CWC के सभी सदस्यों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष बनाएंगे नई कमेटी
Congress President: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में विजयी हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद का पदभार संभाल लिया है। वहीं कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआईसीसी महासचिवों और प्रभारी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष खड़गे नई कमेटी बनाएंगे।

बता दें पिछले 24 वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले गैर-गांधी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। बुधवार को पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पार्टी के अन्य नेता मौजूदगी में खड़गे ने अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली।
गौरतलब है कि 80 वर्षीय खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी ऐसे समय में संभाली है जब पार्टी मोदी सरकार और भाजपा से कड़ी चुनौती का सामना कर रही है। ये वो ही भाजपा है जिसके केंद्र में सत्ता में आने के बाद उसने कांग्रेस को कई राज्यों से बाहर कर दिया है। कई राज्यों में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को तोड़कर भाजपा में शामिल करवा लिया है। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को फिर से मजबूती से खड़ा करने की खड़गे के सामने कड़ी चुनौती भी है।
हालांकि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं जिनमें कर्नाटक राज्य भी शामिल है और चूंकि खड़गे कर्नाटक से हैं ऐसे में इस अन्य राज्यों के साथ विशेषकर इस राज्य में कांग्रेस की जीत को लेकर पार्टी को बड़ी उम्मीदें हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications