कौन होगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष? सुबह 10 बजे से काउंटिंग शुरू, खड़गे और थरूर के बीच मुकाबला

Congress New President Announcement Today: कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इस सवाल का जवाब आज पार्टी के नेताओं को मिल जाएगा। क्योंकि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को बुधवार को नया अध्यक्ष मिलने वाला है। करीब 24 साल बाद पहली दफा ऐसा होगा, जब गांधी परिवार से बाहर कोई नेता पार्टी की कमान संभालेगा। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद पर हुए मतदान के बाद बुधवार सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी, जिसके बाद धीरे-धीरे तस्वीर साफ हो जाएगी कि वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से कौन कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना जाएगा।

congress new president

24 साल में पहली बार पार्टी को ऐसा पार्टी प्रमुख मिलेगा जो नेहरू-गांधी परिवार से नहीं होगा। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष थे। चुनाव के रिजल्ट के बाद नया अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह लेगें, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं।

Recommended Video

      Congress President Election: नतीजों के बाद Shashi Tharoor क्या बोले? | वनइंडिया हिंदी *Politics

      दोपहर तीन से चार बजे के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना है। प्रदेश मुख्यालय से मतपेटियां कांग्रेस कार्यालय में मतगणना स्थल पर पहुंच गई हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक पक्ष के पांच एजेंट मतगणना की निगरानी करेंगे, जबकि दोनों पक्षों के दो एजेंटों को रिजर्व में रखा जाएगा।

      केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा करेंगे। अध्यक्ष चुनाव में 9500 से अधिक प्रतिनिधियों ने अपना वोट डाला था। सूत्रों के मुताबिक मतगणना के लिए सात-आठ टेबल बनाए जाएंगे और प्रत्येक टेबल में दो व्यक्ति होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार निर्वाचित अध्यक्ष दीवाली के बाद कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यभार संभालेंगे। हालांकि चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार को सर्टिफिकेट बुधवार को दिया जाएगा या बाद में यह तय नहीं हुआ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+