'बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस', कर्नाटक में बरसे CM योगी
Yogi Adityanath on Congress Bajrang Dal: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कर हिंदू आस्था के साथ कांग्रेस खिलवाड़ कर रही है।

Yogi Adityanath on Congress Bajrang Dal: 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है। इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी पूरी ताकत से प्रचार कर रही है। वोटरों को लुभाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के बजरंग दल वाले बयान पर सीएम योगी ने निशाना साधा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कर्नाटक में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त हमला किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बजरंग दल को बैन करने वाले बयान पर आड़े हाथ लिया। सीएम योगी ने कर्नाटक के चिकमंगलूर में कहा कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर कांग्रेस हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।
सीएम योगी ने कहा कि कर्नाटक ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए लगातर काम किया है। लेकिन इस बीच प्रदेश में पीएफआई जैसी देश विरोधी संगठनों को बढ़ाने और राष्ट्रवाद के लिए समर्पित बजरंग दल को बैन करने की बात की जा रही है। ऐसी बात करके कांग्रेस हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।
Recommended Video

बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हम सत्ता में आते हैं तो प्रदेश में बजरंग दल को बैन कर देंगे। इसके बाद बीजीपे ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया था। पीएम मोदी ने भी इसको लेकर पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि अब बजरंग बली को बंद करने की बात कही जा रही है।
बजरंग दल पर अपने बयान को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से घिर गई है। इससे पहले पीएम मोदी ने कर्नाटक में जिनती भी चुनावी जनसभाएं कीं, उन सभी में पीएम मोदी ने जय बजरंग बली के नारे लगाए। जनसभाओं में जोर-जोर से 'जय बजरंग बली' के नारे लगाए थे।
यह भी पढ़ें- Atiq Ahmad And Ashraf: अतीक की हत्या की जांच के लिए गठित आयोग का योगी सरकार ने किया पुनर्गठन












Click it and Unblock the Notifications