राहुल के एड से युवा जोश गायब, निशाने पर 'आप'

कांग्रेस ने अपने नए विज्ञापन में सुधार करते हुए 'आप' पर निशाना साधा है, हलांकि उन्होंने अपने एड में ना तो आम आदमी पार्टी का नाम लिया है और ना ही इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल, लेकिन इसारों-इसारों में उन्होंने केजरीवाल पर निसाना साधा है। दरअसल जब अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के तीन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था तब उनपर अराजकता फैलाने का आरोप लगा था। जिसके जबाव में केजरीवाल ने खुद यह कहा था कि हां मैं अराजक हूं।
कांग्रेस ने इसी का इस्तेमाल कर अपना नारा बदलते हुए 'अराजकता नहीं, प्रशासन सुधार' का नया नारा दिया है। इससे पहले भाजपा कते पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाकर बनाए गए कांग्रेस के विज्ञापण ' कट्टर सोच नहीं युवा जोश' के मुख्य चेहरा हसीबा अमीन पर आरोप लगने के बाद उसे हटा लिया। हसीबा पर 300 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल होने और जेल जाने तक के आरोप लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications