पार्टी नहीं सरकार के पैसे से हो रहा कांग्रेस का प्रचार

Webcast
बेंगलुरु। चुनाव आयोग बहुत जल्द ही लोकसभा के चुनाव प्रचार में खर्च होने वाली धनराश‍ि की सीमा 70 लाख रुपए तक तय करने की योजना में है, लेकिन राहुल गांधी के इस प्रचार को देखने के बाद साफ हो जायेगा कि यह नियम कांग्रेस पार्टी को छोड़ बाकी सभी पार्टियों पर लागू होगा, क्योंकि इस समय कांग्रेस पार्टी के प्रचार कार्यक्रम का खर्च भारत सरकार उठा रही है।

इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बेंगलुरु में देखने को मिला जहां पर राहुल गांधी शहर के अलग-अलग तबकों के लोगों से मिलने के लिये पहुंचे हैं। राहुल गांधी इस समय बैंगलोर में आम जनता के साथ मंथन कर रहे हैं और उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। यह सब इसलिये किया जा रहा है, ताकि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जा सके।

लेकिन खास बात यह है कि इसका सीधा प्रसारण सरकारी वेबसाइट नेशनल इंफॉरमेटिक्स सेंटर (एनआईससी) द्वारा निर्मित वेबकास्ट डॉट जीओवी डॉट इन पर किया जा रहा है। जबकि इस वेबसाइट का निर्माण सरकारी कार्यक्रमों के लाइव टेलीकास्ट के लिये किया गया है।

सवाल यह उठता है कि कांग्रेस पार्टी से जब चुनाव आयोग चुनाव पर होने वाले खर्च का ब्योरा मांगेगा, तो क्या वो सरकारी धन को शो करेगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+