Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, जानिए लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। पार्टियां ताबड़तोड़ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रही है। इस बार लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्‍यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा है। ऐसे में इन राज्यों में राडनीतिक पार्टियां आम चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी पूरा जोर लगा रही है। इसी दौर में कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।

 Congress party releases list of 4 candidates for the Assembly elections of Odisha 2019.

ओडिशा में विधानसभ की 147 सीटें हैं। कांग्रेस ने अपनी इस लिस्ट में 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें राउरकेला से बीरेन सेनापति, पटनागड़ से रमेश पुरोहित, उदयगिरि से श्यामा प्रधान और हिंजीली से शंभूनाथ पाणिग्रही का नाम शामिल है।

इससे पहले कांग्रेस ने 54 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। आपको बता दें कि ओडिशा में चार चरणों में मतदान होना है। जिसमें पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल एक बार सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी है तो वहीं कांग्रेस उसे मात करने में जुटी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+