दो दिवसीय दौरे पर दुबई पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Recommended Video

    Rahul Gandhi के Dubai दौरे के दौरान लगे राहुल-राहुल के नारे ; Watch Video| वनइंडिया हिंदी

    दुबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो दिवसीय दौरे के लिए गुरुवार देर रात दुबई पहुंचे। दुबई एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राहुल 11 को दुबई में रहेंगे और 12 को अबुधाबी जाएंगे। वह वहां भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे और दुबई के स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सैम पित्रोदा और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी भी हैं।

    Indias Congress party president Rahul Gandhi begins UAE visit

    गुरुवार देर रात दुबई पहुंचे राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। कई लोग उनके साथ सेल्फी लेते दिखे तो कई उनसे मिलने के लिए उत्सुक थे। राहुल गांधी को देखते ही वहां मौजूद लोग 'राहुल-राहुल' के नारे लगाने लगे। अक्सर कुर्ता-पयजामा में दिखने वाले राहुल गांधी दुबई में जींस-टीशर्ट और ब्लेजर पहने दिखे।

    Indias Congress party president Rahul Gandhi begins UAE visit

    अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल भारतीय प्रवासी कामगारों, इंडियन बिजनेस प्रोफेशनल काउंसिल (IBPC) मेंबर्स, यूएइ सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों और यूनिवर्सिटी के छात्रों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

    Indias Congress party president Rahul Gandhi begins UAE visit

    सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष अबूधाबी की मशहूर शेख जायद मस्जिद का भी दौरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान इडियन ओवरसीज कांग्रेस से 'रिसर्चर्स की एक टीम' राहुल गांधी को यूएइ में भारतीय प्रवासियों को पेश आने वाली दिक्कतों को लेकर एक डोजियर सौंपेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+