Aditya L-1: 'वैज्ञानिकों ने फिर से मान बढ़ाया', आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग पर कांग्रेस पार्टी ने दी बधाई

Aditya L-1 Launching: भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर अब बधाई मिलनी शुरू हो गई है। देश, दुनिया के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों में भी बधाई देने की होड़ लग गई है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने बधाई दी है। कांग्रेस पार्टी ने इसरो के वैज्ञानिकों की जमकर सराहना की है।

कांग्रेस पार्टी ने बधाई देते हुए कहा कि ISRO ने देश को गौरवान्वित होने के अनेक मौके दिए हैं। चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने आदित्य L-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर फिर से देश का मान बढ़ाया है। देश के वैज्ञानिकों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर समस्त कांग्रेस परिवार को गर्व है। ISRO की पूरी टीम को शुभकामनाएं।

Aditya-1 Launching

बीजेपी ने दी बधाई
कांग्रेस की तरह भारतीय जनता पार्टी ने भी आदित्य L-1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर इसरो को बधाई दी है। बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई!

क्या है Aditya-L1 Mission
बता दें कि आदित्य-एल1 मिशन (Aditya-L1 Mission) भारत का पहला सौर मिशन है। इस मिशन के जरिए इसरो सूर्य से जुड़े कई रहस्यों पर से पर्दा उठाने वाला है। इस मिशन से सूरज की बाहरी परत कोरोना, कोरोनल मास इजेक्शन (सूर्य में होने वाले शक्तिशाली विस्फोट), प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियां और उनकी विशेषताएं, सौर तूफान की उत्पत्ति आदि कारकों का अध्ययन किया जाएगा।

अमित शाह ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। अमित शाह ने लिखा कि देश को भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य एल1 के सफल प्रक्षेपण पर गर्व और खुशी है। यह अमृत काल के दौरान अंतरिक्ष क्षेत्र में पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने दी बधाई
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पीएसएलवी को दी बधाई आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को एक अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य पीएसएलवी द्वारा बहुत सटीक है। मैं पीएसएलवी को इस तरह के अलग काम के लिए बधाई देना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+