कांग्रेस ने 5 चुनावी राज्यों में नियुक्त किए ऑब्जर्वर, जानिए किन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

चुनावी राज्यों में कांग्रेस के ऑब्जर्वर क्षेत्रों में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की पहचान करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस ने संगठन के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को सौंपी है।

Congress observers in electoral states: लोकसभा चुनाव से पहले वर्ष 2023 में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसको लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने सोमवार को राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कुल पांच राज्यों के लिए चुनावी ऑब्जर्वर के नाम की घोषणा की। राजस्थान में मधुसूदन मिस्त्री को सीनियर ऑब्जर्वर जबकि शशिकांत शेंथिल को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश में रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर और चंद्रकांड हाड़ौर को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

कांग्रेस ने पांच चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए आॉब्जर्वर नियुक्त किए हैं। पार्टी ने सोमवार (31 जुलाई) को इसकी घोषणा की। पार्टी ने राजस्थान में मधुसूदन मिस्त्री और शशिकांत शेंथिल को ऑब्जर्वर बनाया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रीतम सिंह और मीनाक्षी नटराजन को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

Congress observers in electoral states

जबकि मध्य प्रदेश में रणदीप सिंह सुरजेवाला और चंद्रकांड हड़ौर को ऑब्जर्वर बनाया गया है। तेलंगाना में दीपा दास मुंशी और सिरीविल्ली प्रसाद को ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि मिजोरम में कांग्रेस ने सचिन राव को चुनावी ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

दरअसल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को राज्यों में इन अहम पदों पर नियुक्ति की घोषणा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+