राज्यसभा चुनाव: सीएम गहलोत के सलाहकार ने ही खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, कहा- विधानसभा में होगा नुकसान

कांग्रेस ने जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी की ओर से जारी सूची में 10 नामों की घोषणा हुई है।

नई दिल्ली, 30 मई: कांग्रेस ने जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी की ओर से जारी सूची में 10 नामों की घोषणा हुई है। जारी सूची में राजस्थान से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी का नाम शामिल है।

Recommended Video

    Rajya Sabha Elections: राज्यसभा प्रत्याशियों पर Congress में रार, बाहरी का मुद्दा उठा|वनइंडिया हिंदी
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा

    इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने राजस्थान से 3 राज्यसभा उम्मीदवारों को नामांकित किया है, लेकिन उनमें से कोई भी उम्मीदवार राज्य से संबंधित नहीं है। इससे पार्टी के कार्यकर्ता मायूस हैं। मैं पार्टी से इस पर पुनर्विचार करने और राजस्थान से किसी नेता को मनोनीत करने का अनुरोध करता हूं। संयम लोढ़ा ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी पर इसका असर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी समान अवसर दिया जाय।

    सीनियर नेताओं के नाम शामिल

    बता दें कि पार्टी ने राज्यसभा के लिए सीनियर नेताओं को भेजा है। इनमें पी चिदंबरम, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने यूपी से आने वाले कांग्रेस नेता इमरान प्रताप गढ़ी को भी उम्मीदवार बनाया है।

    10 जून को होगा मतदान

    उम्मीदवारों की सूची में छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का नाम है। वहीं, हरियाणा से अजय माकन, कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी का नाम है। तमिलनाडु से पी चिदंबरम के नाम का ऐलान हुआ है। देश के 15 राज्यों से राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होंगे। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 31 मई है।

    कांग्रेस के कई नेता कर रहे थे इंतजार

    राज्यसभा में कांग्रेस की आठ सीटें खाली हो रही है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, जयराम रमेश, कपिल सिब्बल, छाया शर्मा, विवेक तन्खा, अंबिका सोनी जैसे नेता शामिल हैं। गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, प्रमोद तिवारी, कुमारी सैलजा, संजय निरुपम, राजीव शुक्ला राज बब्बर राज्यसभा जाने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+