हरियाणा बजट सत्र: खट्टर सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस
नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अगले महीने विधानसभा के बजट सत्र में राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। इसके अलावा उनकी पार्टी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित करने वाले प्रावधान को जोड़ने के लिए कृषि उपज बाजार समिति (APMC) अधिनियम में संशोधन की भी मांग करेगी। पिछले तीन महीनों से नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। कांग्रेस खुलकर इस आंदोलन का समर्थन कर रही है।
Recommended Video

पार्टी की बैठक के बाद हुड्डा ने कहा कि हम विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। कांग्रेस किसानों के लाभ के लिए एमएसपी की गारंटी जोड़कर एपीएमसी अधिनियम में संशोधन की मांग के लिए एक निजी सदस्य विधेयक भी लाएगी। हुड्डा ने दावा किया कि सरकार का समर्थन करने वाले विधायकों में अंसतोष बढ़ता जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव से लोगों को ये पता चल जाएगा कि कौन सा विधायक सरकार के साथ खड़ा है और कौन सा विधायक किसानों के साथ।
हुड्डा ने आगे कहा कि 5 मार्च से बजट सत्र है। इस वजह से कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही तय किया गया कि विधानसभा में किसानों और बेरोजगारी की समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग संकट में है और उन समस्याओं का सामना कर रहा है, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। राज्य में कोई काम नहीं हो रहा है और घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बजट सत्र में कांग्रेस भर्ती परीक्षा में बार-बार पेपर लीक होने के मुद्दे पर भी सरकार से जवाब मांगेगी। साथ ही बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग करेगी। किसान आंदोलन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों से बात कर इस समस्या को जल्द से जल्द हल करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications