कांग्रेस-एनसीपी में हर सीट के लिए महाभारत
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गठबंधन में एक लिहाज से समानता है। दोनों के बीच महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे को लेकर कसकर विवाद चल रहा है।

हर सीट के लिए महाभारत हो रहा है।राकांपा चाहती है कि दोनों दल बराबर सीटों पर चुनाव लड़े। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह राकांपा को 125 से अधिक सीटें नहीं दे सकती।
जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे को कांग्रेस राकांपा के बीच चल रही बातचीत में गतिरोध आ गया है।
राकांपा चाहती है कि दोनों दल बराबर सीटों पर चुनाव लड़े। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह राकांपा को 125 से अधिक सीटें नहीं दे सकती।
राकांपा इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं है। गौरतलब है कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में पिछली बार बंटवारे में राकांपा को 124 सीटें मिली थीं।
कांग्रेस ने इस बार राकांपा को 125 सीटें देने की बात कही है। पार्टी ने कहा है कि राकांपा के रूख पर अड़े रहने की स्थिति में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी।
मुख्यमंत्री पद के लिए है पंगा
उधर,कांग्रेस नेता नारायण राणे ने कहा कि भाजपा-शिवसेना में सीट बंटवारे की लड़ाई मुख्यमंत्री पद के लिए है। राणे बोले, 'दोनों ही दलों के पास राज्य का नेतृत्व करने लायक चेहरा नहीं है, भाजपा-शिवसेना के बीच यह लड़ाई निजी और स्वार्थ से प्रेरित है।'












Click it and Unblock the Notifications