'NEET से नौकरी तक', युवाओं के गुस्से को आवाज देंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Congress Nationwide Campaign: देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ अब कांग्रेस आर-पार की लड़ाई के मूड में आ चुकी है। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा गड़बड़ियों और बेरोजगारी के खिलाफ एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान 13 जून 2026 (शनिवार) को कर दिया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे इस देशव्यापी आंदोलन की कमान खुद राहुल गांधी संभालेंगे।

इस महा-अभियान के पहले फेज का पूरा रूट मैप और टाइम टेबल भी कांग्रेस ने शेयर कर दिया है। राहुल गांधी ग्राउंड पर उतरकर छात्रों और नौकरी के उम्मीदवारों से डायरेक्ट बातचीत करने वाले हैं।

Congress Nationwide Campaign

कांग्रेस ने अब साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ चल रहे इस खिलवाड़ का अंत वे करके ही रहेंगे। जब तक परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो जाती और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह देश स्‍तर पर प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा।

किन शहरों में होगा आंदोलन?

छात्रों और परीक्षा की तैयारी में जुटे नौजवानों की सुविधा के लिए कांग्रेस ने इस महा-अभियान के पहले फेज का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। देश के प्रमुख कोचिंग और एजुकेशन हब वाले स्टेशनों को इस आंदोलन का केंद्र बनाया गया है। पहले फेज में 17 जून को कोटा, 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में बड़ा छात्र संवाद होगा।

Congress Nationwide Campaign

कांग्रेस ने क्‍या की है तैयारी?

इस देश स्‍तर के महा-आंदोलन को रफ्तार देने के लिए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर तगड़ी प्लानिंग की है। देशभर में छात्रों और युवाओं को लामबंद करने के लिए एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, जिला कमेटियों और स्थानीय निकायों को पूरा जिम्मा सौंप दिया गया है, ताकि एक भी छात्र इस सफर से छूटने न पाए।।

कांग्रेस के आंदोलन से कैसे युवाओं को जोड़ा जाएगा?

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने इस आंदोलन के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया किे युवाओं से जुड़ने के डिजिटल और फिजिकल दोनों तरीकों पर जोर रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा, "फिजिकल और डिजिटल इनविटेशन, कैंपस आउटरीच, कोचिंग सेंटर्स, यूनिवर्सिटीज, स्कूलों और यूथ हब्स में बातचीत, सोशल मीडिया कैंपेन, लाइव स्क्रीनिंग और छात्रों के साथ सीधे जुड़ाव जैसे काम बड़े स्‍तर पर किए जाएंगे। यह प्रभावित युवाओं को अपने अनुभव साझा करने और बार-बार परीक्षा की विफलता और पेपर लीक घोटालों के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।"

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

संसद से लेकर सड़क तक घमासान मचाने की तैयारी कर रही कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी की मांगों को दोहराते हुए कहा, "यह आंदोलन सड़कों पर उन मांगों को उठाएगा जो विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले जताई थीं, जिसमें नीट (NEET) का विकेंद्रीकरण, परीक्षा शुल्क को खत्म करना, पेपर लीक रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सरकार के उच्चतम स्तर पर जवाबदेही शामिल है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी शामिल है।"

संसद के आगामी सत्र में भी इस मुद्दे को उठाएगी कांग्रेस

संसद के आगामी सत्र में भी इस मुद्दे पर जोरदार बहस का पूरा चांस है। बयान में राहुल गांधी के संकल्प को दोहराते हुए कहा गया, "इन मुद्दों को बार-बार उठाते हुए, राहुल गांधी ने योग्यता, निष्पक्षता की रक्षा और हमारे युवाओं को समान अवसर की उपलब्धता को राष्ट्रीय महत्व का एक ज्वलंत मुद्दा बना दिया है। इसलिए, कांग्रेस पार्टी भारत के युवाओं के सामने खड़े संकट पर संसद में एक चर्चा की मांग करेगी और उनके हितों, अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए विधायी उपायों की वकालत करेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+