Video: पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के सवाल पर थरूर का जवाब, 100 देशों में मेरी फ्रेंड गर्ल हैं
नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने करारा तंज कसा था, स्वामी ने कहा था कि पाकिस्तान में थरूर की गर्लफ्रैंड रहती है इसलिए पाकिस्तान ही उनके रहने के लिए सही जगह है, वो वहीं क्यों नहीं चले जाते हैं।

स्वामी ने साधा शशि थरूर पर निशाना
स्वामी ने थरूर पर ये तंज इसलिए कसा था क्योंकि थरूर ने भाजपा पर हमले बोलते हुए कहा था कि आजकल उनको कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तान में जाकर रहे, मैं उनके जैसा हिंदू हूं या नहीं हूं इसका फैसला करने वाले वो कौन होते हैं, क्या मेरे पास भारत में रहने का अधिकार नहीं है, इन लोगों ने हिंदुवाद का तालिबानीकरण शुरू कर दिया है।

100 देशों में मेरी फ्रेंड गर्ल हैं-थरूर
स्वामी के इस तंज पर अब थरूर ने जवाब दिया है, शशि थरूर ने कहा है कि पाकिस्तान ही नहीं बल्कि करीब 100 देशों में मेरी फ्रेंड्स हैं जो कि गर्ल्स हैं, वो ( स्वामी) कुछ भी बोलते हैं, उनकी बात पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है, वो बिना सिर-पैर की बातें करते हैं। आपको बता दें कि थरूर ने ये बात इंडिया टीवी के मशहूर रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में कही।

हिंदू पत्नी के लिए खड़े नहीं हुए थरूर: स्वामी
मालूम हो कि स्वामी ने कहा था कि हिंदुवाद का तालिबानीकरण महसूस करने वाले शशि थरूर से मैं ये सिर्फ सुझाव दे रहा हूं क्योंकि उनकी गर्लफैंड पहले से ही पाकिस्तान में है तो उनके लिए वहां जाना लाभकारी होगा, वह वहां आराम से रह सकते हैं, क्योंकि वह खुद को हिंदू तो बताते हैं, लेकिन वह कभी भी अपनी हिंदू पत्नी के लिए खड़े नहीं हुए है, ये उनका दोहरा चरित्र है। मालूम हो कि स्वामी का इशारा मेहर तरार की ओर था, जो कि एक मशहूर पाकिस्तानी पत्रकार हैं।
-
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी को अस्पताल से कब मिलेगी छुट्टी? हॉस्पिटल से आया हेल्थ स्टेटस पर अपडेट -
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज












Click it and Unblock the Notifications