'मेरे दादा और पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारों का राइट हैंड था आतंकी निज्जर,' कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा

Congress MP Ravneet Singh Bittu on Canada Hardeep Singh Nijjar: कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पार्टी को हरदीप सिंह निज्जर जैसे आतंकवादियों से फंड मिल रहा है।

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में खालिस्तानियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया है कि, ''खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर, उनके दादा बेअंत सिंह के हत्यारों का राइट हैंड था।''

Congress MP Ravneet Singh Bittu on Canada Hardeep Singh Nijjar:

'निज्जर मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में से एक था'

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, ''वह (निज्जर) 1993 में वहां (कनाडा) गया और उन्हें वहां की नागरिकता मिल गई...निज्जर एंड कंपनी दस सर्वाधिक वांछित गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों में से एक है।"

इसी साल जून 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद शुरू हो गया था।

रवनीत सिंह बिट्टू बोले- 'जो पहले पाकिस्तान में होत था, वो अब कनाडा...'

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कनाडाई सरकार इन गैंगस्टरों और आतंकवादियों द्वारा उत्पन्न खतरों से निपटने में विफल रही है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "अगर ट्रूडो के पिता और उनकी पार्टी (चरमपंथी) खतरों से निपटने में ईमानदार रहती, तो उन्हें 1985 के एयर इंडिया, 182 बम विस्फोट की उचित जांच करनी चाहिए थी। जो पहले पाकिस्तान में हुआ करता था, कनाडा अब वही भूमिका निभा रहा है।"

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "ये गैंगस्टर (कनाडा में) पंजाब में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे हैं और युवा पंजाबियों को बर्बाद कर रहे हैं। निज्जर एंड कंपनी ने कनाडा में हमारे गुरुद्वारों पर कब्जा कर लिया है और हम वहां जो चढ़ावा चढ़ाते हैं, उसका पूरा पैसा ट्रूडो की पार्टी को दिया जाता है।"

रवनीत सिंह बिट्टू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में रवनीत सिंह बिट्टू ने कनाडा में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की भलाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+