कांग्रेस सांसद ने संसद में जस्टिन ट्रूडो की लगाई क्लास, बोले- पन्नू जैसों को सर्जिकल स्ट्राइक करके उठा लाएंगे

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जिस तरह से भारत के खिलाफ बयान दिया है उसपर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने तीखा हमला किया है। अगर आपका जहाज यहां खराब हो गया, यहां पर 36 घंटे गर्मी में बैठे रहे, इसमे हमारी गलती है।

वहां जाकर अपनी संसद में आप इस तरह का बयान दे रहे हैं। कोई भी आतंकी जो भारत में छिपा है, हम एक दिन में उसे वापस करेंगे। सिद्धू मूसेवाला का नाम सबने सुना है, उसका मर्डर कहां से हुआ, ऑर्डर कहां से हुआ, वो सारे गैंगस्टर कनाडा में बैठा है।

ravneet singh bittu

मैं कह देना चाहता हूं कि 99.5 फीसदी लोग इस देश के साथ हैं, अमन पसंद लोग हैं। ये जो आधा फीसदी लोग हैं वो ट्रूडो के साथ हैं। गुरुद्वारे से नशे का जो खेल चल रहा वो सारा पैसा ट्रूडो के पास जा रहा है। जी-20 हो या कोई और हर जगह आतंकवाद को नियंत्रित करने की बात होती है।

जो ट्रूडो ने किया है उससे कनाडा की अंतरराष्ट्रीय छवि कहीं की रहेगी नहीं। कनाडा तो एक देश की कठपुतली है, वो सीआईए के इशारे पर यह सब कर रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि आज हमारा देश जहां पहुंचा है, अब हमारा देश दुनिया की ताकत है, इन देशों से झुकने वाला नहीं है।

हम पन्नू जैसों को सर्जिकल स्ट्राइक करके वहां से भी उठा सकते हैं। कनाडा या कोई देश गलतफहमी में ना रहे, सिखों को बांटने की कोशिश करेंगे तो मुंहतोड़ जवाब हमेशा दिया जाएगा।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि हमारी जो भी विदेश नीति रही है, जवाहर लाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी जी तक, हम हमेशा गुट निरपेक्ष नीति के समर्थक रहे हैं। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से ऐसा कभी नहीं हुआ है कि कनाडा के किसी प्रधानमंत्री ने अपने देश की संसद से हमारे देश के खिलाफ, हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान दिया है।

इसी तरह से ट्रूडो के पिता जब प्रधानमंत्री थे तो कुछ आतंकियों ने बम ब्लास्ट किया था, जिसमे 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उस मामले की जांच आजतक पूरी नहीं हो सकी है। जो निज्जर है, वो आतंकी है, वो गैंगस्टर वॉर, ड्रग वॉर में मारा गया, उसकी जांच अभी चल रही है लेकिन इन लोगों ने आरोप हमारे देश की एजेंसियों पर लगा दिया। वहां दूसरा आतंकी पन्नू है जिसने ऐलान किया है कि वह कनाडा में हिंदुओं को रहने नहीं देगा, कितनी बड़ी दरार डालने का काम किया गया है।

जो टॉप-10 गैंगस्टर हैं, उसमे से 8 कनाडा में हैं, उनको इन लोगों ने पनाह दी है। सारा ड्रग हमारे पंजाब और भारत में ये लोग बेचते हैं, सैकड़ों गुरुद्वारे जो पन्नू और निज्जर जैसों के कब्जे में हैं, वहां से लाखों डॉलर का जो चढ़ावा चढ़ता है, वो ट्रूडो की पार्टी और इनके मंत्रियों को जाता है। इसलिए वो आधा फीसदी लोगों के पक्ष में बयान दे रहा है।

जहां तक सिखों की बात है 99.5 फीसदी लोग हमारे लोग वहां बिजनेस करते हैं, लाखों एकड़ जमीन है, बिजनेस है उनका, कारोबार है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह ट्रूडो से जाकर कहें उन्हें हिंदुस्तानियों और पंजाबियों को यहां आना है, यहां से रिश्तेदारों को वहां जाना है।

लाखों बच्चे हमारे वहां पढ़ रहे हैं, लाखो-करोड़ रुपया माता-पिता का लग चुका है, वहां पढ़ाने के लिए फीस जमा हो चुकी है। आज वीजा बंद हो गया है। ट्रूडो से संबंध अगर खराब हो जाएंगे तो किसका नुकसान होगा। सारे हिंदुस्तानियों को मुंहतोड़ वहां जवाब देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+