Video: केरल में राहुल गांधी के दफ्तर के भीतर घुसकर तोड़फोड़, SFI पर आरोप
नई दिल्ली, 24 जून। केरल के वायनाड जिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। भारतीय युवा कांग्रेस ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय की दीवार पर चढ़कर गुंडों ने एसएफआई के झंडे पकड़े और उसे तोड़ दिया।

वायनाड में राहुल गांधी के दफ्तर पर तोड़फोड़ के मामले में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) पर आरोप लगा है। कार्यालय में भीतर घुसे लोगों ने कुर्सियों को तोड़ी। कथित तौर पर कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी गई।
#WATCH | Kerala: Congress MP Rahul Gandhi's office in Wayanad vandalised.
Indian Youth Congress, in a tweet, alleges that "the goons held the flags of SFI" as they climbed the wall of Rahul Gandhi's Wayanad office and vandalised it. pic.twitter.com/GoCBdeHAwy
— ANI (@ANI) June 24, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जिस कार्यालय में जिस कार्यालय में मारपीट हुई वो केरल के वायनाड जिले में कलपेट्टा के निकट कैनाटी में है। कांग्रेस नेता और विधायक टी सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि हमला एक पूर्वनियोजित था और उन्होंने एसएफआई को 'गुंडा' कहा। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।
वहीं कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सीपीएम प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा 'यह पुलिस की मौजूदगी में हुआ। यह सीपीएम नेतृत्व की स्पष्ट साजिश है। पिछले 5 दिनों से ईडी उनसे पूछताछ कर रही है उसके बाद मुझे नहीं पता कि केरल सीपीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करने के रास्ते में क्यों जा रही है। मुझे लगता है कि सीताराम येहकुरी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications