गुलाबी धोती, माथे पर चंदन..., देवघर में राहुल ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, मंदिर के बाहर लगे मोदी-मोदी के नारे

Rahul Gandhi Baba Baidyanath Dham Photos: मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' झारखंड से गुजर रही है। इसी के तहत शनिवार को अपनी यात्रा के 21वें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देवघर पहुंचे, जहां वो शिव भक्ति में लीन नजर आए।

देवघर पहुंचे राहुल गांधी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भगवान भोले नाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान राहुल गांधी पारंपरिक वस्त्रों में नजर आए। हालांकि मंदिर के बाहर आने पर पर लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

Rahul Gandhi

गुलाबी धोती पहने और माथे पर चंदन

बाबा बैद्यनाथ प्रसिद्ध तीर्थस्थलों और भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। इस स्थान को भगवान शिव का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। ऐसे में बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे राहुल गांधी पूरी तरह से भोले की भक्ति में लीन नजर आएं।

भोले की चौखट पर राहुल गांधी

मंदिर में दर्शन करने आए राहुल गांधी ने गुलाबी धोती पहनी हुई थी और माथे पर चंदन लगाया हुआ था। राहुल गांधी ने मंदिर में पुजारियों के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

Recommended Video

    गुलाबी धोती, माथे पर चंदन..., देवघर में राहुल गांधी ने की बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना

    राहुल गांधी के आगे मोदी-मोदी के नारे

    हालांकि इस दौरान राहुल गांधी को मंदिर से बाहर आने के बाद असहज करने वाली स्थिति का सामना भी करना पड़ा। राहुल के मंदिर से बाहर आने पर लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगे। वहीं लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के साथ-साथ जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

    धनबाद में रात को रूकेगी यात्रा

    फिलहाल लराहुल गांधी शाम को देवघर से धनबाद के लिए निकल गए हैं। रात को यात्रा यहीं रूकेगी। इससे पहले सुबह राहुल की न्याय यात्रा गोड्डा से शुरू हुई। जहां उन्होंने सरकंडा में कहा कि भाजपा झारखंड में चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

    आपको बता दें कि राहुल की न्याय यात्रा 2 फरवरी की शाम को पश्चिम बंगाल से झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। जहां झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उनका स्वागत किया। मालूम हो कि झारखंड में न्याय यात्रा के लिए राहुल गांधी 8 दिन रहेंगे और राज्य के 13 जिलों को कवर करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+