Santokh Singh: कांग्रेस सांसद के परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सोनिया गांधी ने भेजा शोक संदेश

Chaudhary Santokh Singh, पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज सुबह कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा में चलते समय अचानक चौधरी संतोख सिंह गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई। जालंधर से सांसद संतोख सिंह के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोका गया है। वहीं राहुल गांधी सांसद की मौत के बाद उनके आवास पर पहुंचे।
राहुल गांधी ने संतोष सिंह चौधरी की पत्नी कमजीत कौर और अन्य परिजनों से मुलाकात की। यात्रा को रोके जाने के बाद राहुल गांधी संतोख सिंह चौधरी के घर पर उनके परिजनों मिलने पहुंचे। राहुल गांधी कांग्रेस सांसद के परिजनों ढांढस बंधाते दिखे। दुखद घड़ी में राहुल गांधी गमगीन नजर आए। वहीं यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने सांसद के परिवार को शोक संदेश भेजा है। उनके निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है।

दिवंगत कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी की पत्नी को भेजे शोक संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आपके पति संतोख सिंह चौधरी जी के कांग्रेस की एतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन का समाचार पाकर मुझे बहुत अफसोस हुआ। मै समझ सकती हूं कि, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खास तौर से आपके लिए अनेक दशकों का दाम्पत्य जीवन में साथ रहने के बाद इस आयु में अचानक जीवन साथी का बिछुडड जाना कितना कष्टदायक है।
सोनिया गांधी ने लिखा कि, फिर भी नियति के विधान को स्वीकार करना पड़ता है और सहना पड़ता है। मुझे विश्वास है कि, इस पीड़ा तो आप इसी दृष्टि से झेलने का प्रयास करेंगीं।वे कांग्रेस विचारधार से प्रति समपर्ति और निष्ठावान रहे। जीवन भर कांग्रेस के सिद्धांतो पर चलते हुए पार्टी और समाज की सेवा की। उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मैं आपके औऱ पूरे परिवार को साथ अपनी संवेदन व्यक्त करती हूं।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, '76 साल के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे। यात्रा के बारे में जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।
Recommended Video

मृत्यु की खबर मिलते ही कई कांग्रेसी बड़े नेताओं ने जालंधर का रुख कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सांसद चौधरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications