तमिलनाडु में बोले राहुल गांधी- देश में मर चुका लोकतंत्र, चीन जानता है पीएम मोदी पीछे हट जाएंगे

तमिलनाडु में बोले राहुल गांधी- देश में मर रही है डेमोक्रेसी, संस्थाओं को बर्बाद कर रहा है RSS

चेन्नई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है, बीजेपी और आरएसएस डेमोक्रेसी को खत्म कर रहे हैं। तमिलनाडु के थुथुकडी में राहुल गांधी ने एक जनसभा में ये बातें कही हैं। राहुल ने यहां के वीओसी कॉलेज के मैदान में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और केंद्र सरकार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र झटके से नहीं मरता है, ये धीरे-धीरे खत्म किया जाता है जो कि आज हो रहा है।

Recommended Video

    Tamil Nadu Assembly election 2021 : Rahul Gandhi ने BJP,RSS पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। तमिलनाडु के थुथुकडी में राहुल गांधी ने एक जनसभा में ये बातें कही

    राहुल गांधी ने यहां कहा, संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है तो देश में असंतुलन पैदा होता है। पिछले 6 सालों से सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया जा रहा है। भारत में लोकतंत्र को मारा जा रहा है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ हमारे देश की संस्थाओं संतुलन को बिगाड़ और बर्बाद कर रहा है। चीन को लेकर भी राहुल ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चीन लगातार हमारी जमीन पर कब्जा किए बैठा है, उसका हौंसला नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया है। चीन जानता है कि नरेंद्र मोदी आसानी से समझौता कर लेंगे, अपनी जमीन चीन को दे देंगे।

    महिला आरक्षण होना चाहिए: राहुल

    राहुल गांधी ने यहां महिलाओं को आरक्षण की भी हिमायत की है। राहुल ने कहा कि मैं महिला आरक्षण के पूरी तरह से समर्थन में हूं। ना सिर्फ संसद बल्कि न्याय पालिका में भी महिलाओं को आरक्षण होना चाहिए। राहुल ने कहा कि भारतीय मर्दों को भी अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। उनको महिलाओं को बराबरी की निगाह से देखना चाहिए।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते कई दिनों से दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। केरल में उन्होंने कई दिन बिताए, वहां कोल्लम जिले में मछुआरों के साथ समुद्र में मछली पकड़ते हुए भी वो नजर आए। इस दौरान राहुल समुद्र में छलांग लगाकर तैरते हुए भी दिखे। केरल के कई जिलों का दौरान करने के बाद आज, शनिवार को राहुल तमिलनाडु के थुथुकुडी पहुंचे हैं। बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। तमिलनाडु में 6 अप्रैल को मतदान होना है और दो मई को नतीजों का ऐलान होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+