राहुल गांधी ने की सीएम भूपेश बघेल की तारीफ, बोले- 'लोगों के कल्याण के लिए आप ने किए अथक प्रयास'

राहुल गांधी ने की सीएम भूपेश बघेल की तारीफ, बोले- 'लोगों के कल्याण के लिए आप ने किए अथक प्रयास'

नई दिल्ली, 20 अगस्त: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश भघेल की तारीफ करते हुए उनके कामों की सराहना की है। राहुल गांधी ने कहा, 'आपने वास्तव में समावेशी समाज की भलाई के लिए अथक प्रयास किया है।' इसके अलावा राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस को जिला/शहर कांग्रेस कार्यालयों के उद्घाटन पर बधाई दी।

Congress MP Rahul Gandhi commends the Chhattisgarh govt & CM Bhupesh Baghel

दरअसल, सीएम भूपेश बघेल के कामों की तरीफ करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार 20 अगस्त को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'समावेशी समाज के लिए अपनी महत्वाकांक्षी दृष्टि को साकार करने की दिशा में अथक प्रयास करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार और हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सराहना करना चाहता हूं।' पत्र में उन्होंने आगे लिखते हुए कहा, 'राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा गढ़वा धुरवा बारी योजना जैसी योजनाएं सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।'

कहा कि छोटे किसान हों, दलित हों, आदिवासी हों, ओबीसी हों या महिलाएं, समाज के हर वर्ग को हमारे जन-समर्थक एजेंडे से फायदा हुआ है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि एक समाज को तभी बदला जा सकता है जब वह अपने सबसे कमजोर सदस्यों को सशक्त बनाए। राहुल गांधी ने अपने पत्र में आगे लिखा कि, 'मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि राजीव गांधी की जयंती पर 26 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत एक और किस्त जारी की जा रही है। यह योजना हमारे ग्रामीण इलाकों में संसाधनों को कुशलतापूर्वक स्थानांतरित करने के माध्यम से हमारे गांवों को बदलने के उनके दृष्टिकोण पर खरी उतरती है।'

उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि राजीव गांधी न्याय योजना कोविड महामारी के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद रही है, क्योंकि किसानों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। लोगों के हाथों में सीधे पैसा डालने की यह प्रतिबद्धता एक गेम चेंजर रही है और प्रशंसा के पात्र है। मैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस को भी जिला/नगर कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन पर बधाई देना चाहता हूं। यह हमारे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समर्पित है जो भारत के विचार की रक्षा के लिए निडर होकर लड़ते हैं। आपका योगदान हमारे संघर्ष की लौ को जीवित रखता है। मुझे विश्वास है कि आपके साहस और प्रतिबद्धता से कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी। मैं आप सभी की सफलता की कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+