Bihar Politics: DMK सांसद दयानिधि के बयान पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

Bihar Politics: बिहार में DMK सांसद दयानिधि मारन के बयान पर सियासत तेज़ हो चुकी है। विपक्षी नेता लगातार निशाना साध रहे हैं कि 'इंडिया गठबंधन' के सहयोगी दलों में शामिल डीएमके के सांसद दयानिधि ने अपने बयान से हिंदी भाषी क्षेत्र की जनता को अपमानित किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

'इंडिया गठबंधन' के नेता ने जिस तरह का बयान दिया है, इससे गठबंधन की मानसिकता ज़ाहिर हो रही है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में डीएमके सांसद दयानिधि मारन के बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है।

deputy cm tejashwi yadav reaction on DMK MP dayanidhi maran Statement on Bihar People news

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि करुणानिधि की पार्टी डीएमके सामाजिक न्याय में विश्वास करती है। अगर उस पार्टी के किसी नेता ने यूपी और बिहार के लोगों के बारे में कुछ कहा है यह निंदनीय है। हम इससे सहमत नहीं हैं।

देशभर में यूपी और बिहार के मजदूरों की मांग हो रही है, अगर इस तरह का कोई बयान सामने आया है तो हम इसकी निंदा करते हैं। अगर उन्होंने (DMK सांसद दयानिधि मारन) ने किसी एक खास वर्ग के लोग या समुदाय के लोग नाली साफ कर रहे हैं, तो यह बात समझ में आती है।

एक खास समुदाय के लोग सफाई क्यों नहीं करें? लेकिन वह कह रहे हैं कि बिहार और यूपी के लोग नाली साफ करने आ रहे हैं, यह निंदनीय है। इस तरह का बयान देने से सभी दलों के नेताओं को को बचना चाहिए। यह एक देश है, हम, बिहार के लोग, अन्य क्षेत्रों के लोगों का सम्मान करते हैं और यही उम्मीद करते हैं। ऐसी बयानबाज़ी नहीं होनी चाहिए।

आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने इस मामले पर सीएम नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को घेरते हुए सवाल किया था कि, लालू-नीतीश बताये कि आपके गठबंधन में शामिल नेता के बयान पर आपकी क्या राय है, क्या आप लोग सहमत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+