Bihar Politics: दयानिधि के बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने कहा- क्या बैठक में यही तय हुआ था
Bihar Politics: डीएमके के सांसद दयानिधि की बयानबाज़ी पर सियासी पारा चढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में यूपी-बिहार के लोग सड़क-शौचालय साफ करते हैं। इस बयान के बाद से ही प्रदेश में सियासत गरमा चुकी है। विपक्ष के नेताओं ने इंडिया गठबंधन को घेरना शुरू कर दिया है।
भाजपा प्रवक्ता राकेश सिंह ने कहा कि बिहारियों के बारे में डीएमके सांसद दयानिधि ने जो बयानबाज़ी की है, वह बहुत ही शर्मनाक है। देश तोड़ने वाली बयानबाज़ी है, भाषा के आधार बिहारी के बारे में जिस प्रकार की टिप्पणी की है। वह देश तोड़ने वाला बयान है। देश को भाषा के आधार पर बांटने की साजिश कामयाब नहीं होगी।

इंडिया गठबंधन में इसी मानसिकता के नेताओं का जमावड़ा है। अपने इस बयान पर सासंद दयानिधि को माफी मांगनी होगी। वहीं राकेश सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश को बताना होगा 'इंडिया' की बैठक में क्या यही तय हुआ था?
बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि अपने गठबंधन के सहयोगी नेता द्वारा हिंदी भाषी लोगों पर दिये बयान से क्या वह सहमत हैं।
डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि तमिलनाडु में यूपी/बिहार के हिंदी भाषी लोग आकर सड़कें और शौचालय साफ करते हैं। उन्हें (नीतीश-लालू) यह साफ करना चाहिए कि DMK और INDIA गठबंधन को हिंदी भाषी बिहारी भाइयों और बहनों से इतनी नफरत क्यों है?
बिहार में भाजपा इस मुद्दे पर कितना सियासी माइलेज ले पाती है, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल डीएमके के सांसद दयानिधि की बयानबाज़ी ने चुनावी माहौल में चर्चा के लिए एक और विषय दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications