कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने वेंकैया नायडू को लिखी चिट्ठी, दी विशेष संसद सत्र बुलाने की सलाह

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। 2018 का पूरा बजट सत्र विपक्षी पार्टियों के हंगामें की भेंट चढ़ गया। बजट सत्र के हंगामे की भेंट चढ़ जाने के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम नरेश ने राज्यसभा चेयरमैन एम वेंकैया नायडू को चिट्ठी लिखकर मई-जून में दो सप्ताह का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। आपको बता दें कि, 2018 का बजट सेशन 2000 के बाद का अब तक का सबसे कम कामकाज वाला सत्र रहा है।

jairam

कांग्रेस राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने शुक्रवार को सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखा। जयराम रमेश ने लिखा कि, मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि बजट सत्र का दूसरा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ जाने से सभी सांसदों को पीड़ा हुई होगी। मैं और अन्य पार्टियों के संसद सदस्य इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि यह दोबारा नहीं होगा। राजनीतिक दल और सदस्य अलग-अलग राज्यों और देश से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंतित होंगे।

इसलिए मैं व्यक्तिगत तौर पर एक सुझाव देना चाहता हूं कि आप क्यों नहीं केंद्र सरकार को 2 हफ्तों का एक विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव दें जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और बहस हो सके। यह सत्र मई या जून बुलाया जा सकता है। इस सत्र में सांसद देश और राज्य से जुड़े राजनैतिक,आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर बहस और चर्चा कर सकें।

आपको बता दें कि, 29 जनवरी से 6 अप्रैल तक दो चरणों में चले बजट सत्र में लोकसभा में मात्र 23 प्रतिशत और राज्यसभा में 28 प्रतिशत कामकाज संपन्न हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+