'लोगों ने एक दूसरे को कुचला..' कहां है मोदी की गारंटी? वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने रेलवे की बदहाली पर उठाए सवाल
रेलवे की खराब स्थिति किसी से छिपी हुई नहीं है। एसी बोगियों में जनरल डिब्बे जैसी भीड़ से लेकर ट्रेन लेट होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए रेलवे की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया है। महाराष्ट्र के ठाणे स्टेशन से सामने आई एक वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए जयराम रमेश ने एक पोस्ट लिखा है। शेयर किए गए इस वीडियो में भगदड़ जैसी स्थिति दिख रही है। राहुल गांधी ने 3 मई को एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि हवाई चप्पल वालों को हवाईजहाज का सपना दिखा कर नरेंद्र मोदी उनसे उनकी सवारी रेलवे को भी दूर करते जा रहे हैं।
यह भी देखें: मोदी सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई में विपक्ष की पहली पसंद अभिषेक मनु सिंघवी, कितनी हैं इनकी एक सुनवाई की फीस?

इस पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए बीजेपी सांसद जयराम रमेश ने बीजेपी के पीआर पर निशाना साधते हुए रेलवे की कई मुद्दों पर पोस्ट लिखी थी। उन्होंने टिकट वसूली से लेकर ट्रेन की धीमी गति तक के मुद्दे उठाए थे। अब एक बार फिर उसी पोस्ट को टैग करते हुए उन्होंने रेलवे की बदहाली पर एक और पोस्ट डाला है।
ठाणे स्टेशन पर भगदड़ का वीडियो शेयर कर कांग्रेस का बीजेपी पर वार
जयराम रमेश ने भाजपा और मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा, "कई महीनों तक कांग्रेस ने मोदी के कार्यकाल के 10 वर्षों में भारतीय रेलवे की खस्ता हालत को उजागर किया है। इस दौरान मुंबई लोकल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। 13 मई को ठाणे स्टेशन का एक वीडियो, जिसमें भगदड़ जैसी स्थिति दिख रही है, हमारे रेलवे में दीर्घकालिक अल्पनिवेश को उजागर करता है।"
For months, @INCIndia has been raising the sorry state of Indian Railways under 10 years of Modi’s Anyay Kaal. The Mumbai Locals have been among the worst affected.
A video from Thane Station on May 13, showing stampede-like conditions, lays bare the chronic underinvestment in… https://t.co/wevb19bwd0 pic.twitter.com/yeiuriUSYC
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 15, 2024
उन्होंने आगे लिखा, "इस सरकार की अक्षमता और उदासीनता के कारण एमयूटीपी-3 जैसे आवश्यक उन्नयन में देरी हुई है। रेल मंत्री बुलेट ट्रेन और बेदाग कोच वाली किसी काल्पनिक दुनिया में रह रहे हैं, जबकि यह हकीकत है जिसे आम भारतीयों को झेलना होगा। 4 जून को भारत जनबंधन हमारी रेलवे को बहाल करने को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाएगा!"
पोस्ट में जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशान तो साधा ही साथ ही साथ बदलाव का दावा भी किया। उन्होंने विपक्ष की जीत का विश्वास दिखाते हुए रेल मंत्री के काल्पनिक दुनिया में जीने का दावा किया है। 4 जून को आने वाले लोकसभा परिणाम में जयराम रमेश ने इंडी गठबंधन के जीत को लेकर आश्वस्तता दिखाई है।
कांग्रेस अक्सर उठाती रही है रेलवे की बदहाली का मुद्दा
इससे पहले भी कांग्रेस रेलवे की बदहाली का मुद्दा उठाती रही है। रेलवे में बढ़ती भीड़, यात्री सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर विपक्ष अक्सर सत्तारूढ़ दल पर हमलावर रहती है। 3 मार्च को भी जयराम रमेश और राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में जयराम रमेश ने भारतीय रेलवे की परेशानियों का जिक्र करते हुए 5 पॉइंट्स लिखे थे।
वहीं, राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर गरीबों को हवाईजहाज का सपना दिखा कर उनसे उनकी सवारी यानी रेलवे को दूर करने का आरोप लगाया था।
यह भी देखें: पूर्वोत्तर रेलवे ने गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए पेयजल की यह खास व्यवस्था, देखें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications