'5 गारंटी ने की कांग्रेस की जीत पक्की', कर्नाटक चुनाव रिजल्ट को लेकर बोले कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

कर्नाटक चुनाव रिजल्ट को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश कहा कि हमारे घोषणापत्र की 5 गारंटी योजना ने जीत को पक्का किया है।

Congress MP Jairam Ramesh

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हमने 27 दिनों में 7 जिलों का दौरा किया था। इस दौरान हमें वहां कि जनता से जो रिस्पॉन्स मिला, उस दौरान ही हमें कोई संदेह नहीं रहा कि कर्नाटक में हमें बहुमत नहीं मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस ने कर्नाटक की जनता से अपने घोषणा पत्र में 5 गारंटी का वादा किया है, इन गारंटियों के कारण ही कांग्रेस पार्टी के जीतने की गारंटी है।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने जीत का दावा करते हुए कहा कि सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने भी बीजेपी को बहुमत नहीं दिया। कर्नाटक में इस बार हमारी रणनीति का एक ही सिद्धांत था कि ये स्थानीय चुनाव हैं, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव नहीं हैं। हमने हमारी रणनीति को वोकल फॉर लोकल बनाया और इसलिए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की जीत को पीएम मोदी की हार बताते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की हार है क्योंकि उनके अलावा कर्नाटक में किसी ने प्रचार नहीं किया। कर्नाटक की हार के बाद कांग्रेस के लिए 2024 में दिल्ली का दरवाजा खुल गया है।

क्या हैं कांग्रेस की 5 गारंटी?

कर्नाटक में अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पांच गारंटी की घोषणा की। इसमें 'गृह ज्योति' योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 'गृह लक्ष्मी' योजना के तहत परिवार की प्रत्येक महिला प्रमुख को 2000 रुपये प्रति माह, 'अन्न भाग्य' योजना बीपीएल कार्ड धारको के हर सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल, 'युवा निधि' योजना के तहत बेरोजगार ग्रेजुएट को 3 हजार रुपये महीना और डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये महीना, इसके साथ ही 'शक्ति' योजना के तहत सभी महिलाओं को राज्य भर में केएसआरटीसी / बीएमटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को वोट डाले गए हैं, जिसका परिणाम कल 13 मई को घोषित किया जाएगा। वहीं, जीत को लेकर सभी पार्टियां अलग-अलग दावे कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+