कांग्रेस मुखपत्र ने सोनिया और नेहरू पर उठाये गंभीर सवाल
नई दिल्ली। कांग्रेस का आज 131वां स्थापना दिवस हैं, लेकिन मुंबई में काग्रेस मुखपत्र पर एक संपादकीय लेख ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
कांग्रेस के मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में सोनिया गांधी से लेकर जवाहर लाल नेहरू की विदेश नीतियों पर विवादित बयान दिया गया है। विवाद बढ़ने के बाद मुखपत्र के संपादक संजय निरुपम ने मांफी मांग ली है।

लेख में सोनिया गांधी के पिता को फांसीवादी सैनिक तो नेहरू की विदेश नीतियों पर सवाल उठाते हुए चीन और दक्षिण की समस्या के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है।
जवाहरलाल नेहरू को कश्मीर की समस्या की जड़ बताया है और तिब्बत के लिए भी नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही नेहरू और पटेल के बीच के मतभेद का भी जिक्र किया गया है। लेख में कहा गया है कि नेहरू को वल्लभाई पटेल की बात माननी चाहिए थी।
लेख में लिखा गया है कि नेहरू और पटेल के बीच काफी विवाद चलता रहता था और दोनों नेता एक दूसरे को इस्तीफा देने की धमकी दिया करते थे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नागरिकता पर भी इस लेख में सवाल उठाये गये हैं। पत्रिका मे लिखा गया है कि राजीव गांधी से विवाह के काफी वर्षों बाद सोनिया ने देश की नागरिकता को अपनाया था।
लेख पर विवाद बढ़ा तो पत्रिका के संपादक संजयन निरुपम ने मांफी मांगते हुए कहा कि मैं इस पत्रिका का नाम मात्र का संपादक हूं लेकिन जिसने इस लेख को लिखा है वह गलत है और मैं उसके लिए मांफी मांगता हूं। यही नहीं निरुपम ने कहा कि वह इस लेख को लिखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे और भविष्य में ऐसा नहीं हो यह सुनिश्चित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications