महाराष्ट्र: कैबिनेट विस्तार के दौरान शपथ ले रहे कांग्रेस नेता पर भड़के राज्यपाल, ये था मामला

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव कैबिनेट का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इसमें 26 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियो ने शपथ ली। कैबिनेट विस्तार के दौरान एक अजीब वाकया हुआ। कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे कांग्रेस नेता केसी पाडवी पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भड़क गए। दरअसल कांग्रेस नेता केसी पाडवी ने गोपनीयता की शपथ लेने के दौरान अपनी तरफ से कुछ शब्द जोड़ दिए। कोश्‍यारी ने पाडवी को फटकार लगाते हुए कहा कि शपथ लेने की जो लाइनें निर्धारित हैं, उन्‍हें ही पढ़ें। उन्‍होंने पाडवी को दोबारा शपथ दिलाई।

कांग्रेस विधायक पर शपथ ग्रहण के दौरान गुस्सा हुए राज्यपाल कोश्यारी

कांग्रेस विधायक पर शपथ ग्रहण के दौरान गुस्सा हुए राज्यपाल कोश्यारी

केसी पाडवी ने मराठी में शपथ ली। शपथ की तय लाइनें पढ़ने के बाद पाडवी ने अपनी तरफ से कुछ शब्द जोड़ दिए। इसमें उन्होंने कहा, 'प्रकृति, इंसानियत और मुझे जिताने वाले मतदाताओं का वंदन करता हूं।' जब पाडवी यह लाइन पढ़ रहे हैं, तभी राज्यपाल ने उन्हें रोकना चाहा। हालांकि, पाडवी पढ़ते चले गए। इस पर राज्यपाल ने नाराजगी व्यक्त की। बाद में राज्यपाल ने पडावी को फिर बुलाया और दोबारा शपथ दिलवाई।

केसी पाडवी ने दोबारा मंत्री पद की शपथ ली

केसी पाडवी ने दोबारा मंत्री पद की शपथ ली

इस दौरान केसी पाडवी ने कुछ कहा तो राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि आपके बड़े नेता शरद पवार और मल्लिकार्जुन खड़गे बैठे हैं। अगर वह कहेंगे तो मैं नहीं कहूंगा, लेकिन मैं इसे नहीं मानूंगा। इसके बाद केसी पाडवी ने दोबारा मंत्री पद की शपथ ली। महाविकास आघाडी की सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में तीनों ही दलों से कुल 36 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले एनसीपी नेता अजित पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने आपत्ति जताई थी

राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने आपत्ति जताई थी

इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण के दौरान भी राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने आपत्ति जताई थी। उस दौरान नियमों और तय प्रकिया का उल्लंघन करते हुए विधायकों ने राज्यपाल द्वारा शपथ शुरू करने से पहले अपने-अपने नेताओं और भगवान को याद किया था। किसी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया तो किसी ने बाला साहेब ठाकरे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और शरद पवार का नाम लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+