पूरे देश में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता पर कांग्रेस आज 'मौन सत्याग्रह' कर रही, जिसके तहत हर राज्य की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे। पार्टी ने राहुल की अयोग्यता के पीछे बीजेपी की 'घटिया चाल' को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तरकीबें ढूंढ़ रही, क्योंकि वो सच सुनने से घबराती है। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
सचिन पायलट भी हुए शामिल
जयपुर में कांग्रेस के मौन प्रदर्शन में सचिन पायलट भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बात आज एक व्यक्ति विशेष की नहीं है बल्कि बात पूरे व्यवस्था को जिस प्रकार से दूषित किया जा रहा है और लोकतंत्र के अंदर न्याय होना चाहिए और खुलेपन से बात करनी की आजादी होनी चाहिए, अलग-अलग एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है, संस्था को कमजोर किया जा रहा है, ये हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने देश को जागरूक करने के लिए आज एक दिन का मौन रखा है।












Click it and Unblock the Notifications