तेलंगाना में कर्नाटक जैसी जीत दोहराने के मूड में कांग्रेस, मुस्लिम वोटरों के लिए बनाई खास योजना

तेलंगाना राज्य बनने के बाद से ही बीआरएस और उसकी सहयोगी एआईएमआईएम को मुस्लिम समाज का भरपूर समर्थन मिलता रहा है। लेकिन, इस बार तेलंगाना की हवा कुछ बदली हुई नजर आ रही है।

दरअसल, हाल ही में कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस तेलंगाना में भी ऐसी ही जीत दोहराने के मूड में है और इसलिए पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में मुसलमानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को शामिल करने की योजना बनाई है।

congress

माना जा रहा है कि कांग्रेस तेलंगाना के लिए बहुत जल्द अपना अल्पसंख्यक घोषणा पत्र जारी कर सकती है। दरअसल, कांग्रेस ने दो दिन पहले ही 19 अक्टूबर को अल्पसंख्यक घोषणा प्रारूप समिति का ओपेन सेशन पूरा किया है। आपको बता दें कि तेलंगाना में मुस्लिम आबादी करीब 13 फीसदी है और राज्य में 40 लाख से ज्यादा मुसलमान वोटर हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मुस्लिम आबादी का प्रभाव राज्य की 119 सीटों में से 45 सीटों पर है, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बड़ा फैक्टर है।

पूर्व मंत्री और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक घोषणा प्रारूप समिति के अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर अली ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की पुष्टि की, कि अगले कुछ दिनों में राहुल गांधी अल्पसंख्यक घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं। शब्बीर अली ने कहा, 'घोषणा पत्र में कुछ अहम सुझाव शामिल किए हैं। सुझावों में अल्पसंख्यक कल्याण बजट को 5,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाना, विवाह योजना के बजट में बढ़ोतरी और धार्मिक आधार पर भेदभाव को रोकने के लिए एक अलग कानून बनाना शामिल है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+