कांग्रेस की मार्क जुकरबर्ग को चिट्ठी, 'फेसबुक इंडिया-भाजपा लिंक' की हो उच्चस्तरीय जांच

कांग्रेस की मार्क जुकरबर्ग को चिट्ठी, फेसबुक-भाजपा के लिंक में हाई-लेवल जांत की मांग

नई दिल्ली। फेसबुक के भारत में भाजपा को फायदा पहुंचाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मार्क जुकरबर्ग को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस ने फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जकरबर्ग से मांग की है कि इस मामले की एक निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिससे पता चल सके कि फेसबुक इंडिया का बीजेपी के बीच रिश्तों का सच क्या है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मार्क जुकरबर्ग को ये चिट्ठी लिखी है।

Recommended Video

    Facebook Control Controversy : Mark Zuckerberg को Congress नेता KC Venugopal का खत | वनइंडिया हिंदी
    वॉल स्ट्रीट जनरल के आर्टिकल का दिया हवाला

    वॉल स्ट्रीट जनरल के आर्टिकल का दिया हवाला

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मार्क जुकरबर्ग को फेसबुक इंडिया का बीजेपी के साथ रिश्तों को लेकर लिखे पत्र में 14 अगस्त को अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट का हवाला दिया है। लेख में कहा गया है कि फेसबुक इंडिया की अंखी दास ने चुनाव संबंधित मुद्दों पर बीजेपी का साथ दिया। ऐसे में इस मामले की हाई लेवल जांच होनी चाहिए और रिपोर्ट को सबके सामने रखना चाहिए। जब तक जांच होकर सच सामने नहीं आता है, फेसबुक इंडिया की मौजूदी टीम से अधिकार ले लिए जाएं और नई टीम बनाई जाए।

    गलतियों को सुधारे फेसबुक

    गलतियों को सुधारे फेसबुक

    जुकरबर्ग को लिखी चिट्ठी में कांग्रेस नेता ने कहा है कि आपको पता है कि भारत यूजर्स के लिहाज से फेसबुक और वॉट्सऐप के लिए सबसे बड़ा बाजार है। हमारे जैसे देशों में फेसबुक से नैतिक जवाबदेही की उम्मीद और ज्यादा हो जाती है। फेसबुक और वॉट्सऐप के कई अधिकारियों से पहले भी इस तरह की शिकायतें की गईं लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। अब भी बहुत देर नहीं हुई है और गलतियों को अब भी सुधारा जा सकता है। इसके लिए फेसबुक इंडिया की कार्यप्रणाली का निष्पक्षता से जांच की जाए। कांग्रेस ने अपनी चिट्ठी में ये भी कहा है कि फेसबुक 2014 से नफरत वाले उन सभी पोस्ट की जानकारी दे जिन्हें फेसबुक इंडिया ने अपने प्लैटफॉर्म पर पब्लिश करने की अनुमति दी।

    क्या है ये पूरा विवाद

    क्या है ये पूरा विवाद

    हाल ही में वॉल स्ट्रीट जनरल में एक रिपोर्ट आई है। 'फेसबुक हेट-स्पीच रूल्स कोलाइड विद इंडियन पॉलिटिक्स' हेडिंग से प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया कि फेसबुक भारत में बीजेपी नेताओं के भड़काऊ भाषा के मामले में नियम कायदों में ढील बरतता है और इनको प्रकाशित होने देता है। इसमें एक भाजपा विधायक की पोस्ट का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा करने की बात कही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस लेख को लेकर कहा है कि भाजपा और आरएसएस ने फेसबुक और वॉट्सएप पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। इनका मकसद सोशल मीडिया की मदद से समाज में नफरत घोलना है।

    ये भी पढ़िए-फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्‍टर अंखी दास सहित तीन के खिलाफ रायपुर में FIR

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+