अग्निपथ और राहुल के खिलाफ ED की जांच पर कांग्रेस का सत्याग्रह, राष्ट्रपति से भी मिलेंगे पार्टी नेता
केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता आज यानी सोमवार को जंतर मंतर पर सत्याग्रह कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 20 जून : केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता आज यानी सोमवार को जंतर मंतर पर सत्याग्रह कर रहे हैं। सत्याग्रह में मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, के सुरेश, वी नारायणसामी समेत कई कांग्रेस के नेता शामिल हैं।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमलोग आज जंतर-मंतर पर सत्याग्रह कर रहे हैं। इसके बाद आज शाम पांच बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। साथ ही मांग करेंगे कि अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए। इस योजना पर पहले युवाओं और संसद में चर्चा की जानी चाहिए, लेकिन उससे पहले, इसे वापस लिया जाना चाहिए।
Recommended Video
ED का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार
अजय माकन ने कहा कि हमलोग राष्ट्रपति को यह भी बताएंगे कि कैसे हमारे सांसद को परेशान किया गया। साथ ही ईडी जैसी संस्था का केंद्र सरकार कैसे दुरुपयोग कर रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी की ईडी जांच के विरोध में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद एस जोथिमणि की पिटाई कर दी।
छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस
बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सियायत भी जारी है। कांग्रेस भी पूरी तरह से छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतर आई है। सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की जा रही है। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित तमाम वरिष्ठ नेता जंतर-मंतर पर अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह कर रहे हैं।
देश की संपत्ति सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है गलत हो रहा है। इस योजना को वापस लेना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपका (युवाओं) दर्द पूरा देश समझ रहा है, लेकिन आप ये मत भूलिए कि ये देश आपका है, इस देश की संपत्ति आपकी है। इसे सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है।












Click it and Unblock the Notifications