किसान आंदोलन: शशि थरूर ने जंतर-मंतर पर कांग्रेस सांसदों के साथ दिया धरना, कहा- केंद्र जल्द सुझलाए मुद्दा
नई दिल्ली: मोदी सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज 18वें दिन भी जारी है। पंजाब-हरियाणा से आए किसान दिल्ली से लगती सीमाओं पर डटे हुए हैं। वहीं पंजाब के कुछ कांग्रेस सांसदों ने जंतर-मंतर पर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही उन्होंने सरकार से विशेष सत्र बुलाकर कृषि कानून को रद्द करने की मांग की। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलनरत किसानों का समर्थन किया।
Recommended Video

जंतर-मंतर पहुंचे शशि थरूर ने सबसे पहले कांग्रेस सांसदों का हाल जाना। साथ ही उनसे कृषि कानून और आंदोलनरत किसानों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे साथी (कांग्रेस सांसद) केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द किसानों के मुद्दे को सुझलाएं। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि सरकार नवंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का विशेष सत्र बुलाए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने भी साफ किया जब तक किसानों का मुद्दा सुलझ नहीं जाता, उनकी पार्टी उनके हक के लिए लड़ती रहेगी।
कांग्रेस सांसदों ने कही ये बात
वहीं जंतर-मंतर पर बैठे कांग्रेस सांसदों का कहना है कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये की वजह से दो महीने से किसान सड़कों पर बैठे हैं। किसानों के हक और जमीन की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है। वो पहले दिन से ही किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के लिए रैली भी की थी। अब केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए वो जंतन-मंतर पर प्रदर्शन करने बैठे हैं।
क्या कह रही सरकार?
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को कहा कि दो कदम अगर किसान आगे बढ़ेगा तो दो कदम सरकार आगे बढ़ेगी और इसका हल निकलेगा। वरना, इन लोगों ने तो 60 साल सिर्फ राजनीति की थी और आज भी ये किसान का इस्तेमाल कर आगे बढ़ना चाहते हैं। हम किसानों और उनके प्रतिनिधियों के संपर्क में हैं और मुझे लगता है कि जल्द ही अगली बैठक होगी।












Click it and Unblock the Notifications