हाईकमान को चिट्ठी लिखने वाले नेता बोले- '2024 में राहुल गांधी नहीं कर पाएंगे कांग्रेस का नेतृत्व'

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में इन दिनों सब कुछ सही नहीं चल रहा है। हाल ही में 23 बड़े नेताओं ने नेतृत्व के बदलाव को लेकर चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद पार्टी की अंदरूनी कलह सबके सामने आ गई। कई नेता अभी भी पार्टी अध्यक्ष पद पर चुनाव करवाने पर अड़े हैं, तो वहीं एक बड़ा खेमा चाहता है कि कमान गांधी परिवार के हाथ में ही रहे। चिट्ठी लिखने वाले एक कांग्रेस नेता के मुताबिक पार्टी ने लोकसभा चुनावों में दो बड़ी हार देखी है। ऐसे में मुश्किल है कि राहुल गांधी 2024 के चुनाव का नेतृत्व करें।

Recommended Video

    Sonia Gandhi को पत्र लिखने वाले नेता ने Rahul Gandhi पर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    congress

    NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक चिट्ठी लिखने वाले एक नेता ने नाम सार्वजनिक ना करने की शर्त पर कहा कि उन्हें ये नहीं लगता की राहुल गांधी 2024 में कांग्रेस का नेतृत्व कर पाएंगे और 400 सीट दिलवाने में मदद करेंगे। हमें इस बात का एहसास होना चाहिए कि 2014 और 2019 में पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा था और मनमुताबिक सीटें नहीं मिली थीं। नागपुर से शिमला यानी देश के उत्तरी हिस्से में पार्टी की सिर्फ 16 सीटें हैं, जिनमें से आठ पंजाब से हैं। हमें महसूस करना चाहिए कि हम भारत में हैं और एक अलग वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बैठक होती है, तो मैं करूंगा।

    उन्होंने ये भी साफ किया कि ये लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है ये मुद्दों के संबंधित है। वो पार्टी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने चिट्ठी लिखी थी वो लंबे वक्त से राजनीति में हैं। जो मुद्दे उठे हैं वो पार्टी को मजबूत करेंगे। साथ ही बीजेपी से मुकाबला करने में भी मदद करेंगे। सभी सोनिया गांधी का काफी सम्मान करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि सोनिया गांधी इस मुद्दे पर विचार करेंगी। चिट्ठी लिखने वाले नेताओं के मुताबिक वो इस मुद्दे पर बैठक करते रहेंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर आगे भी इस तरह के मुद्दे उठाते रहेंगे।

    सोनिया के हाथ फिर से कमान
    आपको बता दें कि 10 अगस्त को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल खत्म हो गया था। इस बीच 23 नेताओं ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चिट्ठी लिखी थी। जिस पर सोमवार को पार्टी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई। इस बैठक में राहुल गांधी ने चिट्ठी की टाइमिंग पर सवाल उठाए थे। साथ ही इसके पीछे बीजेपी का हाथ बताया था। बाद में बैठक में तय हुआ कि सोनिया गांधी ही अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+