उमा भारती ने की तारीफ तो कांग्रेस नेता ने बताया क्यों मोदी बने हैं 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर'
उमा भारती के बयान पर कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि वाकई मोदी 'मैन ऑफ द ईयर' हैं। उनके अलावा और कौन होगा जो हर नागरिक की जेब और गला एक साथ फाड़ दे।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह 'मैन ऑफ द सेंचुरी' होंगे आगे। इस पर कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने तंज कसा।

उमा भारती ने कहा, 'ये तो बस शुरुआत है। प्रधानमंत्री तो आगे चलकर मैन ऑफ द सेंचुरी भी होंगे।' मोदी सोमवार को ही टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया है। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान टाइम मैगजीन के एडिटर 7 दिसंबर को करेंगे। इसके पहले वोटिंग के दौरान वह लगातार बढ़त बनाए थे।
उमा भारती के बयान पर कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि वाकई मोदी 'मैन ऑफ द ईयर' हैं। उनके अलावा और कौन होगा जो हर नागरिक की जेब और गला एक साथ फाड़ दे।
उन्होंने कहा, 'वह इतने व्यस्त हैं कि संसद भी नहीं आ सकते। वह ये तय करने में व्यस्त हैं कि शादीशुदा महिला कितना सोना पहने और अविवाहित महिला कितना सोना अपने पास रखे।'
बता दें कि 8 नवंबर को नोटबंदी का फैसला लागू करने के बाद सरकार ने सोना रखने की लिमिट भी तय कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications