महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज, कहा- कोविड आपदा आपकी, अवसर सरकार का

Rahul Gandhi Tweet: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि कानून से लेकर देश में बढ़ रही महंगाई के मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार को निशाना बना रहे हैं। राहुल गांधी पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर अटैक मोड पर हैं। केरल में राहुल गांधी ने जहां निजीकरण का विरोध करते हुए ट्रेनों के प्राइवेटाइजेशन पर मोदी सरकार को घेरा, वहीं अब Tweet करते हुए बड़ा हमला किया है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Inflation के मुद्दे पर Modi Government को घेरा, कही ये बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    राहुल गांधी ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए लिखा कि कोविड-19 आपदा आपकी, अवसर सरकार का। पेट्रोल-डीजल-गैस-ट्रेन किराया, मध्यवर्ग को बुरा फंसाया, लूट ने तोड़ी जुमलों की माया!। राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना महामारी सिर्फ जनता के लिए है, सरकार के लिए ये अवसर है। पेट्रोल से लेकर गैस सिलेंडर तक महंगा हो गया और अब ट्रेन का किराया भी बढ़ने से मध्यवर्ग के लोग बुरी तरह से फंस गए है। जनता से हो रही लूट ने अब सरकार के जुमलों को साफ कर दिया है।

    RAHUL TWEET

    केरल में राहुल गांधी ने ट्रेनों के निजीकरण को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए। राहुल ने कहा कि लोग ट्रेनों में काम दामों पर सफर करते हैं, लेकिन बजट में जिस तरह से रेलों के निजीकरण की बात कही गई है, वो देश के करोड़ों लोगों के लिए खतरा है, जो काफी कम किराये में ट्रेन में यात्रा करते हैं। यहीं नहीं इससे रेलवे के कर्मचारियों को भी परेशानी होगी।

    आपको बता दें कि 22 फरवरी से जनता के लिए कुछ पैसेंजर ट्रेने शुरू हो गई है, लेकिन उसका किराया पहले की तुलना में दोगुना कर दिया है। हालांकि किराया बढ़ाने के अलावा ट्रेनों में किसी भी प्रकार की सुविधाओं में इजाफा नहीं किया गया है। ट्रेनों के संचालन से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं किराये के नाम पर उनकी जेब पर भार भी पड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+