पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार पर फिर बरसे राहुल, कहा- 'दोनों हाथों से लूट रही है सरकार'
नई दिल्ली: देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। आए दिन वो पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हैं। एक बार फिर रविवार को उन्होंने ट्वीट कर ईंधन और गैस की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की कथित बिक्री पर केंद्र को फटकार लगाई।
Recommended Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट रही है। गैस-डीजल-पेट्रोल पर जबरदस्त टैक्स वसूली कर रही है। वहीं मित्रों को PSU-PSB बेचकर जनता से हिस्सेदारी, रोजगार और सुविधाएं छीनने का काम कर रही है। वहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पीएम अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने में लगे हुए हैं।
वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के साल 2020 में कारोबारी गौतम अडानी की संपत्ति में हुई बढ़ोतरी पर भी सवाल उठाया था। वही देश के लोगों से से सवाल किया है कि इस महामारी के वक्त में उनकी कमाई कितनी बढ़ी है? आपको बता दें कि मार्च के शुरुआत में ही एलपीजी के दामों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद घरेलू गैस सिलंडर की कीमत 815 रुपए पहुंच गई है। वहीं देश में इस वक्त पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे ज्यादा है, पेट्रोल के दाम 100 रुपए के करीब पहुंच गए है।












Click it and Unblock the Notifications